आदिनाथ युवा संस्थान ने मनाया 11 वां स्थापना दिवस

आदिनाथ युवा संस्थान का 11 वां स्थापना दिवस समारोह आज हिरणमगरी से. 11 स्थित आदिनाथ भवन में आयेाजित किया गया। संस्थान अध्यक्ष राजेन्द्र मुण्डलिया ने बताया कि इस अवसर पर संस्थान ने पंजाब के हिम्मतस्वामी परिवार के साथ मिलकर शहर में संचालित विभिन्न निराश्रित गृह

 | 
आदिनाथ युवा संस्थान ने मनाया 11 वां स्थापना दिवस

आदिनाथ युवा संस्थान का 11 वां स्थापना दिवस समारोह आज हिरणमगरी से. 11 स्थित आदिनाथ भवन में आयेाजित किया गया। संस्थान अध्यक्ष राजेन्द्र मुण्डलिया ने बताया कि इस अवसर पर संस्थान ने पंजाब के हिम्मतस्वामी परिवार के साथ मिलकर शहर में संचालित विभिन्न निराश्रित गृहों, दिव्यांग एवं मूक बधिर विद्यालय के 400 से अधिक बच्चों को आदिनाथ भवन में ला कर महिलाओं ने बहुत ही अपनत्व एवं मां का प्यार देते हुए भोजन कराया।

संस्थान के संरक्षक अशोक शाह ने बताया कि इस अवसर पर बच्चों ने रंगारंग संास्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी एवं प्रतिभागियों को पुरूस्कृत किया। संस्थान के सदस्यों ने सपरिवार बच्चों के साथ नृत्य कर उनकी उपस्थिति को यादगार बना दिया। अंत में सचिव प्रशांत दोशी ने आभार ज्ञापित किया

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News