चंडीगढ़ में OLA टैक्सी-बाइक पर प्रशासन ने लगाया बैन, 6 महीने के लिए कंपनी का लाइसेंस सस्पेंड
| Jun 17, 2026, 22:52 IST
Udaipur Times, Chandigarh News : चंडीगढ़ से बड़ी खबर सामने आ रही है। चंडीगढ़ प्रशासन ने नियमों के उल्लंघन और लोकल ऑफिस बंद होने के कारण OLA (ANI टेक्नोलॉजीज) का एग्रीगेटर लाइसेंस 6 महीने के लिए तुरंत प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है।
जानकारी के अनुसार यह कार्रवाई ड्राइवर कल्याण नियमों का पालन न करने और चंडीगढ़ एडमिनिस्ट्रेशन मोटर व्हीकल्स एग्रीगेटर्स रूल्स, 2025 के तहत नोटिस का जवाब न देने के कारण की गई है।
मिली जानकारी के मुताबिक ट्राईसिटी में अब OLA की टैक्सी, ऑटो और बाइकों की सेवाएं प्रतिबंधित हैं और नियमों का उल्लंघन करने पर वाहनों को जब्त किया जा सकता है।
प्रशासन की ओर से नोटिस जारी

