हरियाणा में प्रशासन का अवैध कामों पर सख्त रुख ! विभागों को दिए कार्रवाई के निर्देश
Udaipur Times, Haryana news : जिले में सडक़ दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने, अवैध खनन रोकने और अवैध कॉलोनियों में जमीन की खरीद-फरोख्त नियंत्रित करने के लिए प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। विभागों को निर्देश दिए गए कि आमजन की सुरक्षा से जुड़े मामलों में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाए।
यह निर्देश कैंप कार्यालय में आयोजित जिला स्तरीय सडक़ सुरक्षा समिति, माइनिंग टास्क फोर्स तथा डीटीपी टास्क फोर्स की बैठकों की अध्यक्षता करते हुए उपायुक्त महेंद्र ने अधिकारियों को दिए। बैठक में सडक़ हादसों, ब्लैक स्पॉट, हिट एंड रन एक्ट-2022, अवैध खनन, अवैध कॉलोनियों और अतिक्रमण से जुड़े मामलों की समीक्षा की गई।
उपायुक्त ने कहा कि आने वाले दिनों में धुंध बढऩे से सडक़ दुर्घटनाओं का खतरा अधिक रहेगा। इसलिए सभी संबंधित विभाग पहले से आवश्यक इंतजाम सुनिश्चित करें। दुर्घटना संभावित स्थानों और ब्लैक स्पॉट की पहचान कर प्राथमिकता के आधार पर सुधार कार्य करवाए जाएं। उन्होंने निर्देश दिए कि सडक़ों पर व्हाइट स्ट्रिप, रोड मार्किंग, साइन बोर्ड और वार्निंग साइन लगाने का कार्य जल्द से जल्द पूरा किया जाए। साथ ही रिफ्लेक्टर और नाइट विजन लाइट लगाई जाएं, ताकि रात और धुंध के दौरान वाहन चालकों को सडक़ स्पष्ट दिखाई दे सके। बैठक में लाडवा से डाबड़ा - बगला रोड, किरमारा रोड, हांसी-बरवाला रोड, बरवाला-हांसी रोड, कोहली रोड, भिवानी-हांसी रोड, राजगढ़ रोड, दिल्ली रोड, एनएच-52, सुरेवाला चौक-भिवानी रोड, गैबीपुर पुल, बरवाला चुंगी, रूपाणा से तलवंडी बादशाहपुर रोड, मुंढाल फ्लाईओवर सर्विस रोड, आरओबी उकलाना, कैंट एरिया और कैमेरी रोड सहित अन्य दुर्घटना संभावित मार्गों की समीक्षा की गई। उपायुक्त ने संबंधित विभागों को इन सडक़ों का निरीक्षण कर आवश्यक सुधार करवाने के निर्देश दिए।
उन्होंने राष्टï्रीय राजमार्गों पर अनधिकृत कट बंद करवाने, सडक़ों के किनारे झुकी पेड़ों की शाखाओं, झाडिय़ों और अतिरिक्त वनस्पति को हटाने तथा जल निकासी की व्यवस्था दुरुस्त करने को कहा। सडक़ों पर गड्ढे भरने, सीवरेज और ड्रेनेज की समस्याओं का समाधान करने तथा खराब ट्रैफिक लाइट ठीक करवाने के निर्देश भी दिए। उपायुक्त ने ड्राइविंग नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने को कहा। उन्होंने ओवरलोडिंग, ओवरस्पीडिंग, बिना हेलमेट और बिना सीट बेल्ट वाहन चलाने वालों पर भारी जुर्माना लगाने के निर्देश दिए।
ट्रैफिक पुलिस को अधिक सक्रिय रहने तथा सुरक्षित स्कूल वाहन पॉलिसी के तहत स्कूल वाहनों की फिटनेस और सुरक्षा मानकों की नियमित जांच सुनिश्चित करने को कहा। बैठक में बताया गया कि अक्टूबर 2026 के दौरान आरटीए विभाग की ओर से कुल 308 चालान किए गए, जिनके माध्यम से 91 लाख 26 हजार 500 रुपये की राशि वसूली गई। उपायुक्त ने चालान की कार्रवाई को और प्रभावी बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने सडक़ों पर घूमने वाले आवारा पशुओं को पकडक़र गौशालाओं में भेजने की व्यवस्था करने को भी कहा, ताकि इनके कारण होने वाली दुर्घटनाओं को रोका जा सके।
उपायुक्त ने हिट एंड रन एक्ट के तहत पीडि़तों और उनके परिवारों को मिलने वाली सहायता राशि के मामलों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि ऐसे मामलों में निर्धारित प्रक्रिया के तहत समय पर कार्रवाई की जाए, ताकि प्रभावित परिवारों को जल्द सहायता मिल सके। डीटीपी टास्क फोर्स कमेटी की बैठक में जिला नगर योजनाकार ने बताया कि जिले में अवैध कॉलोनियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी है। संभावित अवैध कॉलोनियों की पहचान कर उनकी सूची संबंधित तहसीलदारों को भेजी जाती है, ताकि ऐसे क्षेत्रों में जमीन की रजिस्ट्रियों पर आवश्यक नियंत्रण रखा जा सके। उपायुक्त ने निर्देश दिए कि अवैध कॉलोनियों की नियमित निगरानी की जाए और आमजन को इनमें प्लॉट खरीदने से होने वाले नुकसान के प्रति जागरूक किया जाए। उन्होंने जिला नगर योजनाकार को 2041 मास्टर प्लान के कार्य में तेजी लाने तथा शहरी क्षेत्र में अवैध अतिक्रमण हटाने के निर्देश भी दिए। अतिक्रमण हटाने के दौरान ड्यूटी मजिस्ट्रेट और पुलिस बल की उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा, ताकि कार्रवाई में किसी प्रकार की बाधा न आए।
माइनिंग टास्क फोर्स कमेटी की बैठक में अवैध खनन और खनन सामग्री के अनधिकृत परिवहन को रोकने के लिए की जा रही कार्रवाई की समीक्षा की गई। उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अवैध खनन की गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जाए और नियमों का उल्लंघन करने वाले व्यक्तियों तथा वाहनों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाए। उन्होंने बालू और रेत के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया को सरल एवं पारदर्शी बनाने के निर्देश भी दिए।
उपायुक्त ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि वे यातायात नियमों का पालन करें और अवैध खनन अथवा खनन सामग्री के अवैध परिवहन से संबंधित संदिग्ध गतिविधियों की सूचना प्रशासन को दें।
बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त शालिनी चेतल, एसडीएम ज्योति मित्तल, नगराधीश रोहित कुमार, आरटीओ, जिला नगर योजनाकार दिनेश कुमार सहित विभिन्न संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।