मनवाखेड़ा सीवरेज हादसे पर प्रशासन गंभीर

शहर में कल बुधवार को मनवाखेड़ा में हुए सीवरेज हादसे पर प्रशासन ने गंभीरता दिखाई और इस हादसे की जांच के लिए कमेटी का गठन करते हुए दोषियों के विरूद्ध कार्यवाही की मंशा दिखाई है।

 | 

मनवाखेड़ा सीवरेज हादसे पर प्रशासन गंभीर

कलक्टर ने जांच के लिए कमेटी का किया गठन

उदयपुर,29 अगस्त 2019, शहर में कल बुधवार को मनवाखेड़ा में हुए सीवरेज हादसे पर प्रशासन ने गंभीरता दिखाई और इस हादसे की जांच के लिए कमेटी का गठन करते हुए दोषियों के विरूद्ध कार्यवाही की मंशा दिखाई है।

उदयपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड के सीईओ कमर चौधरी ने बताया कि दुर्घटना की विस्तृत जांच के लिए जिला कलक्टर श्रीमती आनंदी द्वारा एक कमेटी का गठन किया गया है। कमेटी द्वारा शीघ्र जांच करा रिपोर्ट प्रस्तुत करने पर दोषियों के विरूद्ध कार्यवाही की जाएगी।

उन्होंने बताया कि स्मार्ट सिटी योजनान्तर्गत उदयपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा नगर निगम के वार्ड संख्या 26, 27, 28, 29 व 30 में सीवरेज नेटवर्क बिछाने का कार्य संवेदक डी.आर.अग्रवाल अहमदाबाद के माध्यम से करवाया जा रहा है।

Download the UT Android App for more news and updates from Udaipur

बुधवार को मनवाखेड़ा क्षेत्र में कार्य के दौरान हादसा होने से 4 श्रमिकों की मृत्यु हो गई है। इस हादसे में चारों मृत श्रमिकों के शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। श्रमिकों की मृत्यु हो जाने का ठोस कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही पता चलेगा। कार्य में लापरवाही बरतने वाले संवेदक को नोटिस जारी कर दिया गया है। मृतक आश्रितों के परिवार वालों से सम्पर्क कर उन्हे नियमानुसार क्षतिपूर्ति राशि दिलवाई जाएगी।

बड़ा हादसा, उदयपुर में सीवरेज लाइन में चार कर्मचारियो की मौत

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News