प्रशासन गांवों के संग: 12 व 14 को नौ स्थानों पर लगेंगे शिविर

जन साधारण की आम समस्याओं के निस्तारण के लिये सरकार द्वारा गांवों में आयोजित होने वाले प्रशासन गांवों के संग अभियान के तहत 12 व 14 जनवरी को नौ स्थानों पर शिविर लगाए जाएंगे।

 | 

जन साधारण की आम समस्याओं के निस्तारण के लिये सरकार द्वारा गांवों में आयोजित होने वाले प्रशासन गांवों के संग अभियान के तहत 12 व 14 जनवरी को नौ स्थानों पर शिविर लगाए जाएंगे।

अतिरिक्त जिला कलक्टर बी. आर. भाटी ने बताया कि 12 जनवरी को बम्बोरा वरड़ा, ढुंडी, आमलिया, बनोड़ा, खरवर, बिरोठी(भीलान) बोयणा, व बड़गाव (भीण्डर), 14 जनवरी को कुराबड़, भुवाणा, मजावड़ी, गरणवास, बेकरीया, खेराड़, वीरपूरा, अरनिया तथा गुड़ा में शिविर का आयोजन किया जाएगा।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News