प्रशासन गांवों के संग: सैनिक कल्याण के प्रतिनिधि भी देंगे सेवाएं
जिले में चलाए जा रहे प्रशासन गांवों के संग अभियान के तहत आयोजित होने वाले शिविरों में सैनिक कल्याण विभाग के अधिकारी भी उपसि
| Jan 17, 2013, 19:36 IST
जिले में चलाए जा रहे प्रशासन गांवों के संग अभियान के तहत आयोजित होने वाले शिविरों में सैनिक कल्याण विभाग के अधिकारी भी उपसिथत रह कर अपनी सेवाएं देंगे।
जिला सैनिक कल्याण अधिकारी डी.एन.शर्मा ने बताया कि 22 जनवरी को सरेरा, 30 जनवरी को घोड़ी, 1 फरवरी खाण्डी ओबरी, 14 फरवरी को मसारों की अगरी एवं 15 फरवरी को बड़ला में आयोजित होने वाले शिविरों में सेनिक कल्याण कार्यालय के प्रतिनिधि मौजूद रह कर पूर्व सैनिकों के पहचान पत्रा,सम्मान भत्ता, पेंशन संबंधी कार्य, सैनिक अशंदायी स्वास्थ्य योजना तथा कारगिल पैकेज संबंधी कार्य करेंगे।
