मतदान को लेकर प्रशासनिक तैयारियां

उदयपुर संसदीय निर्वाचन क्षेत्र की आसपुर एवं धरियावद विधानसभाओं सहित कुल 10 विधानसभाओं के लिए मतदान, इवीएम की तैयारी, संग्रहण, मतदान दलों की रवानगी एवं मतदान के पश्चात इवीएम का मतगणना स्थल पर संग्रहण के लिए विभिन्न व्यवस्थाएं नियत की गई है।

 | 
मतदान को लेकर प्रशासनिक तैयारियां

उदयपुर संसदीय निर्वाचन क्षेत्र की आसपुर एवं धरियावद विधानसभाओं सहित कुल 10 विधानसभाओं के लिए मतदान, इवीएम की तैयारी, संग्रहण, मतदान दलों की रवानगी एवं मतदान के पश्चात इवीएम का मतगणना स्थल पर संग्रहण के लिए विभिन्न व्यवस्थाएं नियत की गई है।

जिला निर्वाचन अधिकारी आशुतोष पेडणेकर ने बताया कि कार्यक्रम के अनुसार 11 एवं 12 अप्रैल को सहायक रिटर्निंग अधिकारियों द्वारा मतदान हेतु तैयार कर सीलिंग करने का कार्य किया जाएगा। इस प्रक्रिया में निर्वाचन लडने वाले अभ्यर्थियों की उपस्थिति में कडी सुरक्षा के बीच किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि मतदान दलों की रवानगी तृतीय एवं अंतिम प्रशिक्षण के पश्चात 15 अप्रैल को रेलवे ट्रेनिंग स्कूल से प्रात:8 बजे झाडोल एवं राजकीय फतह स्कूल से सलुम्बर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के लिए मतदान दल रवाना होंगे। उन्होंने बताया कि 16 अप्रैल को रेलवे ट्रेनिंग स्कूल से प्रात:8 बजे गोगुन्दा व वल्लनगर विधानसभा के लिए मतदान दल एवं प्रात:11 बजे मावली एवं उदयपुर तथा इसी दिन प्रात:8 बजे राजकीय फतह स्कूल से खेरवाडा एवं प्रात:11 बजे उदयपुर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के लिए मतदान दल रवाना होंगे।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि मतदान दलों की रवानगी के समय सभी विधानसभा क्षेत्रों के लिए चुनाव सामग्री वितरण के लिए अलग-अलग काउन्टर्स स्थापित किये गये है।

उन्होंने बताया कि मतदान के पश्चात समस्त विधानसभाओं के मतदान दल पुन: उसी स्थान पर आएंगे जहाँ से वे रवाना हुए है। उन्होंने बताया कि उदयपुर संसदीय निर्वाचन क्षेत्र के लिए सभी विधानसभाओं की मतगणना का कार्य 16 मई को प्रात: 8 बजे से राजकीय मीरा कन्या महाविद्यालय में किया जाएगा।

विद्यालयों में तीन दिन का राजकीय अवकाश घोषित –

लोकसभा आमचुनाव के तहत जिले की सभी आठों विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के लिए मतदान दलों की रवानगी 15 एवं 16 अप्रैल को होगी।

जिले में 17 अप्रैल को मतदान दिवस नियत किया गया है। जिला निर्वाचन अधिकारी आशुतोष पेडणेकर ने एक आदेश जारी कर जिले के समस्त राजकीय एवं गैर राजकीय विद्यालयों में 15 एवं 16 अप्रैल को राजकीय अवकाश घोषित किया गया है जबकि 17 अप्रैल मतदान दिवस पर जिले के समस्त राजकीय, गैर राजकीय संस्थानों, विद्यालयों, महाविद्यालयों एवं उपक्रमों में संवैतनिक राजकीय अवकाश घोषित किया गया है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News