एमजी में प्रथम वर्ष के लिए प्रवेश प्रक्रिया 3 जून से

राजकीय मीरा कन्या महाविद्यालय, उदयपुर में प्रथम वर्ष के लिए प्रवेश प्रक्रिया 3 जून से प्रा

 | 
एमजी में प्रथम वर्ष के लिए प्रवेश प्रक्रिया 3 जून से

राजकीय मीरा कन्या महाविद्यालय, उदयपुर में प्रथम वर्ष के लिए प्रवेश प्रक्रिया 3 जून से प्रारम्भ होगी। प्राचार्य डॉ. रामेश्वर आमेटा ने बताया कि कला संकाय में 1120, वाणिज्य संकाय में 400, जीव विज्ञान में 210 व गणित में 70 सीटें है, संस्कृत ऑनर्स में 40 एवं फिलोसोफी ऑनर्स में 40 सीटें है। जिनके लिए ऑनलाइन आवेदन कॉलेज शिक्षा की वेबसाईट पर किये जा सकते हैं।

प्राचार्य ने बताया कि विज्ञान संकाय में इस वर्ष से भू-विज्ञान विषय महाविद्यालय को स्वीकृत किया गया है। बारहवीं विज्ञान (गणित एवं जीवविज्ञान) से उत्तीर्ण विद्यार्थी भू-विज्ञान में प्रवेश ले सकते है।

प्रवेश हेतु आवेदन के लिए विद्यार्थियों को आधार कार्ड, भामाशाह नंबर, फेसबुक, जीमेल आई.डी. में से एक की आवश्यकता होगी। ऑनलाइन आवेदन की अंतिम दिनांक 17 जून निर्धारित है। प्रथम अंतरिम वरीयता सूची का प्रकाशन 22 जून को किया जाएगा।

वरीयता सूची में स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थी 29 जून तक मूल दस्तावेजों की छायाप्रति के साथ प्रवेश फीस जमा करा सकेंगे। विद्यार्थी अपना पासपोर्ट फोटो, हस्ताक्षर युक्त पर्ची, 10 वीं व 12 वीं की अंक तालिका, जाति व आय प्रमाणपत्र, बोनस अंक प्राप्ति के लिए विभिन्न योग्यता प्रमाणपत्रों के साथ किसी भी ई-मित्र या साइबर कैफे से फार्म भर सकते है। महाविद्यालय से प्रवेश संबन्धी समस्याओं के लिए महाविद्यालय के आई.टी.सेन्टर (हेल्प डेस्क) पर कार्यालय समय में सम्पर्क कर सकते हैं।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News