एडंवान्स मेकअप कार्यशाला का समापन

लेकसिटी ब्यूटी क्लब उदयपुर व हेयर एण्ड ब्यूटी ऑर्गेनाईजेशन (एच.बी.ओ) द्वारा चार से सात अप्रेल तक एडंवान्स मेकअप कार्यशाला का आज समापन हुआ।

 | 

एडंवान्स मेकअप कार्यशाला का समापन

लेकसिटी ब्यूटी क्लब उदयपुर व हेयर एण्ड ब्यूटी ऑर्गेनाईजेशन (एच.बी.ओ) द्वारा चार से सात अप्रेल तक एडंवान्स मेकअप कार्यशाला का आज समापन हुआ।

इस कार्यशाला मे शहर की 21 मेकअप एक्सपर्ट ने हिस्सा लिया और – मेकअप की नवीनतम तकनीकी जानकारी प्राप्त की।

संगठन की अध्यक्ष मन्जु शर्मा व सचिव आशा कालरा ने प्रेस को जानकारी देते हुए बताया कि इस कार्यशाला मे विभिन्न प्रकार की तकनीक जिसमे प्रोडक्ट सलेक्शन, फाउन्डेशन एप्लीकेशन, फैस कटीग, ब्लशर एप्लीकेशन, आई मेकअप, आईलेशेस लगाने के तरिके, ज्वेलरी व ड्रेस के अनुसार मेकअप के बारे मे देश के प्रसिद्व मेकअप आर्ट्रिस्ट यदु शर्मा ने बैसिक व एडवान्स प्रशिक्षण दिया।

चार दिनो तक 21 प्रतिभागीयो ने अपने – अपने मॉडल्स मेकअप प्रेक्टिस की और जिसमे करेक्शन यदु शर्मा व अर्चना सिह ने करके मेकअप की कमीयो को सुधारा।

आज 7 अप्रेल को होटल गुलाबाग रोड ’’मुकुन्द विला’’ मे सर्टिफिकीट देकर प्रतिभागीयो को प्रोत्साहीत किया तथा 21 मॉडल तैयार की गई, जिनका रैम्प वॉक हुआ।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News