साबरमती सिंचार्इ परियोजना बांध क्षेत्र में काश्त न करने की सलाह
उदयपुर जिले के कोटड़ा तहसील क्षेत्र में निर्माणाधीन साबरमती सिंचार्इ परियोजना के मुख्य बांध क्षेत्रा में प्रभावित भूमि के काश्तकारों को फसल न बोने एवं किसी भी प्रकार की गतिविधि न करने की सलाह दी गर्इ है। अधिशाषी अभियंता (जल संसाधन) अशोक बाबेल ने बताया कि यह बांध मुख्यमंत्री महोदय की घोषणा के अनुरूप आगामी […]
उदयपुर जिले के कोटड़ा तहसील क्षेत्र में निर्माणाधीन साबरमती सिंचार्इ परियोजना के मुख्य बांध क्षेत्रा में प्रभावित भूमि के काश्तकारों को फसल न बोने एवं किसी भी प्रकार की गतिविधि न करने की सलाह दी गर्इ है।
अधिशाषी अभियंता (जल संसाधन) अशोक बाबेल ने बताया कि यह बांध मुख्यमंत्री महोदय की घोषणा के अनुरूप आगामी जून माह से पूर्व पूर्ण कराया जाना है ताकि आगामी वर्षाकाल में पानी का भराव संभव हो सके। प्रस्तावित भूमि पर काश्तकार द्वारा किसी भी प्रकार की गतिविधि करने से अगर कार्य संपादन में रुकावट आती है तो संबंधित दोषी व्यक्ति के खिलाफ कानूनी प्रावधानों के अंतर्गत कार्यवाही की जाएगी।
