डीपीएस स्कूल की छात्रा अदविका राष्ट्रीय शतरंज में भाग के लिए बैंगलोर रवाना

अखिल भारतीय शतरंज संघ, कर्नाटक चैस एसोसिएशन एवं माण्ड्या चैस अकादमी, टुमकुर द्वारा बेगंलोर में 16 जुलाई से आयोजित की जा रही 32वीं राष्ट्रीय अण्डर-7 शतरंज प्रतियोगिता में दिल्ली पब्लिक स्कूल की नन्हीं परी कक्षा-2 की छात्रा अदविका सरूपरिया आज बेंगलोर से रवाना जो वहां राजस्थान का प्रतिनिधित्व करेगी।

 | 

विद्यालय के प्राचार्य संजय नरवरिया ने बताया कि प्रतियोगिता 11 चक्रो में 24 जुलाई तक आयोजित होगी। जिसमें 300 से अधिक शतरंज के दिमागी घोड़े दौड़़ाने वाले नन्हें बालक हिस्सा लेंगे। इस अवसर पर प्रो. वाईस चेयरमैन गोविन्द अग्रवाल एवं विद्यालय के प्राचार्य संजय नरवरिया ने अदविका को श्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए अग्रिम शुभकामनाएँ दी। उल्लेखनीय है हैं कि पूर्व में अदविका ने राज्य स्तर पर रजत पदक प्राप्त कर दिल्ली पब्लिक स्कूल, उदयपुर का नाम रोशन किया था।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News