Udaipur Times, Haryana News, चंडीगढ़ : हरियाणा सरकार ने "हरियाणा राज्य सड़क विकास निगम" (HSRDC) में एडवोकेट श्री तरुण मेहता को स्वतंत्र निदेशक के पद पर नियुक्ति दी है।
नवनियुक्त स्वतंत्र निदेशक एडवोकेट श्री तरुण मेहता ने अपनी नियुक्ति पर मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी और लोक निर्माण एवं भवन मंत्री श्री रणबीर गंगवा का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें दी गई इस जिम्मेदारी को वे पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ निभाएंगे। उन्होंने कहा कि स्वतंत्र निदेशक के रूप में उनकी प्राथमिकता व्यापक जनहित से जुड़ी सड़क परियोजनाओं को निर्धारित प्रक्रिया के तहत तेजी से आगे बढ़ाने और उनके प्रभावी क्रियान्वयन में सहयोग देने की रहेगी।