हाईकोर्ट बेंच की मांग पर अधिवक्ताओं का प्रदर्शन
बार एसोसिएशन उदयपुर व संघर्ष समिति ने राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन
उदयपुर, 7 जनवरी 2026 - बार एसोसिएशन उदयपुर के अधिवक्ताओं द्वारा न्यायिक कार्यों में भाग नहीं लेते हुए जिला न्यायालय के मुख्य द्वार पर धरना प्रदर्शन किया गया। धरना प्रदर्शन में बार एसोसिएशन उदयपुर के कई वरिष्ठ अधिवक्ता गणों ने अपने-अपने विचार व्यक्त किए एवं युवा अधिवक्ताओं ने जोश बताते हुए कहा कि हमें वरिष्ठ अधिवक्ता गण हमारा मार्गदर्शन करें और हमें बोले कि इस आंदोलन को किस प्रकार से जन आंदोलन एवं उग्र रूप दिया जा सके जिसके लिए हर युवा अधिवक्ता तैयार है।
साथ ही बार एसोसिएशन उदयपुर का एक प्रतिनिधिमंडल जिसमें बार एसोसिएशन उदयपुर के अध्यक्ष जितेन्द्र जैन, मेवाड वागड़ हाईकोर्ट बेंच संघर्ष समिति केसंयोजक रमेश नंदवाना पूर्व अध्यक्ष शम्भू सिंह राठौड़, , मनीष शर्मा, वरिष्ठ अधिवक्ता अरुण व्यास ने आज राजस्थान राज्य के महामहिम राज्यपाल महोदय उदयपुर प्रवास होने पर डबोक एयरपोर्ट पर मुलाकात करते हुए मेवाड़ वागड़ क्षेत्र में हाई कोर्ट बेंच की स्थापना हेतु मांग पत्र प्रस्तुत किया।
बार एसोसिएशन उदयपुर के अध्यक्ष जितेंद्र जैन, उपाध्यक्ष महेंद्र मेनारिया, महासचिव लोकेश गुर्जर, सचिव आशीष कुमार कोठारी, वित्त सचिव धर्मेंद्र सोनी, पुस्तकालय सचिव विनोद ओदीच्य के साथ-साथ सहव्रत सदस्य अरुण पाल सिंह चुंडावत, दिनेश चंद्र मेघवाल, भानु भटनागर, प्रेम सिंह पवार, कांता नागदा, अब्दुल हनीफ, के साथ पूर्व अध्यक्ष शंभू सिंह राठौड़, रमेश नंदवाना, शांति लाल चापलोत, डॉ राम कृपा शर्मा, भरत जोशी, मनीष शर्मा, राकेश मोगरा, भरत वैष्णव, जिला हाई कोर्ट बेंच संघर्ष समिति के अध्यक्ष सत्येंद्र पाल सिंह छाबड़ा, महासचिव भूपेंद्र सिंह चुंडावत, अरुण व्यास, के साथ चेतनपुरी गोस्वामी, हर्षवर्धन जैन, राजेंद्र सिंह राठौड़, ओम प्रकाश टेलर, बंसीलाल गवारिया, राजेश जाजोदिया, घनश्याम सिंह चौहान, यशवन्त सिंह शक्तावत भींडर विष्णु शंकर पालीवाल, निर्मल पंडित, गौरव जैन, कुंवरजीत सिंह राव, प्रमिला सेन, मंजू मेनारिया, यशवंत मेनारिया, राकेश आचार्य, सैयद हुसैन, ओमप्रकाश प्रजापत, आयुष अरोडा, ललित चौहान के साथ कई वरिष्ठ, युवा एवं महिला अधिवक्ता उपस्थित रहे।