विद्या भवन स्कूल के पूर्व विद्यार्थियों का स्नेहमिलन

विद्याभवन संस्था के संस्थापक पद्मविभूषण डॉ. मोहनसिंह मेहता की 124वीं जयन्ती पर देश विदेश में निवासर पूर्व विद्यार्थी अपने विद्यालय प्रांगण में पंहुचे। इन पूर्व विद्यार्थियों ने ज़िम्मेदार नागरिक के निर्माण व सर्वांगीण विकास में विद्याभवन की विशिष्ट शिक्षा पद्धति और विद्यार्थियों के जीवन में इसकी प्रभावशीलता को याद किया।

 | 

विद्या भवन स्कूल के पूर्व विद्यार्थियों का स्नेहमिलन

विद्याभवन संस्था के संस्थापक पद्मविभूषण डॉ. मोहनसिंह मेहता की 124वीं जयन्ती पर देश विदेश में निवासर पूर्व विद्यार्थी अपने विद्यालय प्रांगण में पंहुचे। इन पूर्व विद्यार्थियों ने ज़िम्मेदार नागरिक के निर्माण व सर्वांगीण विकास में विद्याभवन की विशिष्ट शिक्षा पद्धति और विद्यार्थियों के जीवन में इसकी प्रभावशीलता को याद किया।

पूर्व विद्यार्थियों के संगठन विद्याभवन विद्याबंधु संघ के तत्ववाधान में आयोजित ‘स्नेह मिलन समारोह’ में यंहा के विद्यार्थी रहे ब्यूरोक्रेट, वैज्ञानिक, अभियंता, उद्योगपति, समाजसेवी, शिक्षाविद परिवार सहित सम्मिलित हुए। पूर्व अध्यापिका सकीना बानू के मुख्य आतिथ्य व भारत सरकार के पूर्व प्रिंसिपल सेक्रेटरी आई.टी. बायोटैक्नोलॉजी एवं पूर्व डायरैक्टर जनरल, मिनिस्ट्री ऑफ़ कॉमर्स एण्ड इण्डस्ट्रीज़ विद्या बंधु सिद्धार्थ ने की। विशिष्ठ अतिथि क्वालिटी ग्रुप के चेयरमैन एवं सी.ई.ओ. विद्याबंधु आरिफ़ शेख़ थे। डॉ.सपना राठौड़ व सुनील लावटी ने भी अपने विचार रखे। समारोह में विद्याभवन स्कूल से वर्ष 1983–84 बैच से उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। इस बैच ने संस्था के विकास हेतु एक लाख रुपए भेंट किए गए। इस अवसर पर पूर्व विद्यर्थियों की वार्षिक पत्रिका ‘विद्याबंधु मुखपत्र’ के 31वें अंक का विमोचन किया। डॉ.कुसुम माथुर के संपादन व प्रो. मंजु चतुर्वेदी के सहसम्पादन में इसे “विद्याभवन में पर्व और त्यौहार” विशेषांक के रूप में प्रकशित किया गया।

Download the UT Android App for more news and updates from Udaipur

पूर्व विद्यार्थियों ने इस अवसर पर सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। अब बुजुर्ग हो चुके कई पूर्व छात्र व छात्राएं उसी जोश के साथ गाते नाचते नजर आए। मनीषा जोशी के गीत “ज़िन्दगी के सफ़र में…”, डॉ. रमा दानी के भरतनाट्यम् आधारित नृत्य एवं विद्याबंधुओं के समूह गीत “न रंग नफ़रत का हो, न रंग मज़हब का हो ” को सभी ने सराहा। इस अवसर पर ‘स्किल इण्डिया’ के तहत विद्याभवन के विद्यार्थियों की ‘आर्ट एण्ड क्राफ़्ट’ एवं ‘फ़ोटोग्राफ़ी क्लब’ की प्रदर्शनी लगाई गई।

कार्यक्रम में विद्याभवन सोसायटी के अध्यक्ष अजय मेहता, सी.ई.ओ. सूरज जैकब और स्कूल के प्राचार्य पुष्पराज राणावत ने पूर्व विद्यार्थियों के संस्था विकास में योगदान का स्मरण किया। विद्याबंधु संघ की अध्यक्ष पुष्पा शर्मा ने अतिथियों का स्वागत किया, आमोद-प्रमोद मन्त्री गोपाल बम्ब ने धन्यवाद ज्ञापित किया और संचालन पूर्व अध्यापिका ज़ेबा ख़ान ने किया।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News