23 वर्ष बाद पूरा हुआ क्षेत्रवासियों का सपना – पेयजल के लिए बनेगी पानी की टंकी

नाकोड़ा नगर में बुधवार को यूआईटी आयुक्त राम निवास मेहता और एईएन संजीव शर्मा के साथ पानी की टंकी निर्माण के लिए जमीन का सर्वे किया। स्थानीय लोग लम्बे समय से पेयजल की समस्या से परेशान थे। इसके लिए क्षेत्रवासियों ने यूआईटी और नगर प्रशासन के समक्ष कई बार धरना-प्रदर्शन कर मांग रखी। लेकिन सरकार ने पानी की टंकी की मंजूरी देने में 23 वर्ष लगा दिया। अब वहां के लागों को राहत मिलेगी और फ्लोराईड युक्त पानी पीने से भी मुक्ति मिलेगी।

 | 
23 वर्ष बाद पूरा हुआ क्षेत्रवासियों का सपना – पेयजल के लिए बनेगी पानी की टंकी

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News