9 साल बाद हरियाणा से राजस्थान के इस रूट पर रोडवेज बस सेवा शुरू, देखें पूरा रूटमैप

 | 
9 साल बाद हरियाणा से राजस्थान के इस रूट पर रोडवेज बस सेवा शुरू, देखें पूरा रूटमैप

Udaipur Times, Haryana News, Haryana Roadways Time Table : हरियाणा रोडवेज के बस यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। रोडवेज की जीन्द से जयपुर-अजमेर समेत इन शहरों से होकर जाने वाली बसों का नया टाइम टेबल जारी हो गया है। इसमें वाया जुलाना, रोहतक, झज्जर, रिवाड़ी, बहरोड़, कोटपुतली, शाहपुरा, दूदू, किशनगढ़ के लिए चलने वाली बसों की समय सारिणी है।

जीन्द से जयपुर अजमेर रोडवेज बस 9 साल बाद फिर शुरू

रोहतक डिपो द्वारा जींद से अजमेर 2017 के बाद से ही बंद अपनी रोडवेज बस सेवा को दुबारा शुरू कर दिया गया है,  जिससे जीन्द, रोहतक, झज्जर और आस-पास के इलाकों से दोपहर के समय जयपुर, अजमेर ड्यूटी जाने वाले व आने वाले यात्रियों को काफी फायदा होगा। 

जीन्द ➡ जयपुर ➡ अजमेर

वाया जुलाना, रोहतक, झज्जर, रिवाड़ी, बहरोड़, कोटपुतली, शाहपुरा, दूदू, किशनगढ़ 

जीन्द से सुबह 9:30 बजे 
रोहतक से दोपहर 12:00 बजे
झज्जर से दोपहर 12:50 बजे
रेवाड़ी से दोपहर 2:00 बजे 
जयपुर से शाम 6:20 बजे 

वापसी समय 
अजमेर से सुबह 5:00 बजे 
जयपुर से सुबह 8:00 बजे
रेवाड़ी से दोपहर 12:10 बजे 
झज्जर से दोपहर 1:10 बजे

किराया 👇
जीन्द से जयपुर 370/- rs
जीन्द से अजमेर 520/- rs
रोहतक से जयपुर 300/- rs
रोहतक से अजमेर 450/- rs

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News