LLM करने के बाद UPSC में रचा इतिहास, 154वीं रैंक हासिल कर प्राची सिंह बनीं IPS अफसर

 | 
LLM करने के बाद UPSC में रचा इतिहास, 154वीं रैंक हासिल कर प्राची सिंह बनीं IPS अफसर

Udaipur Times, IPS Prachi Singh : जो मेहनत करते हैं वो एक दिन जरुर सफलता पाते हैं। इस कहावत को सच कर दिखाया है। जी हाँ, आज हम बात कर रहे हैं  प्राची सिंह की। छठ महापर्व पूरे देश में हर्षोल्लास से मनाया गया।  इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के अंबेडकर नगर जिले की पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह हालात का जायजा लेने घाटों पर पहुंची।  इस दौरान उन्होंने महिला श्रद्धालुओं के साथ सेल्फी भी ली।  जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। 

जानकारी के लिए आपको बता दें की प्राची सिंह 2017 बैच की उत्तर प्रदेश कैडर की IPS अधिकारी हैं।  उन्हें 11 अप्रैल 2026 को जिले का पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया था।  इससे पहले वह लखनऊ में 32वीं वाहिनी पीएसी की सेनानायक के पद पर तैनात थीं। 

प्राची सिंह मूलत: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर की रहने वाली हैं।  उनका जन्म 22 अप्रैल 1992 को हुआ था।  उनके पिता राम सिंह गौतम सेवानिवृत्त PCS अधिकारी हैं। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से LLB की पढ़ाई की।  इसके बाद नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी, भोपाल से LLM की डिग्री हासिल की। 

प्राची सिंह ने लॉ की पढ़ाई के बाद सिविल सेवा का रास्ता चुना।  UPSC परीक्षा में सफलता हासिल कर वह 2017 बैच की IPS अधिकारी बनीं।  जानकारी के मुताबिक, उन्होंने पहले ही प्रयास में सिविल सेवा परीक्षा पास की थी।  उस समय उनकी उम्र करीब 25 साल थी।  प्राची सिंह की UPSC सिविल सेवा परीक्षा में 154वीं रैंक थी।  खास बात यह भी है कि उन्होंने पहले प्रयास में यह कामयाबी हासिल की थी। 

IPS बनने के बाद प्राची सिंह ने पुलिस विभाग में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभाली।  वह लखनऊ में अपर पुलिस उपायुक्त (ADCP) के पद पर तैनात रहीं।  इसके अलावा उन्होंने श्रावस्ती जिले में पुलिस अधीक्षक के रूप में भी काम किया। जानकारी के मुताबिक, बाद में उन्हें लखनऊ की 32वीं वाहिनी PAC का सेनानायक बनाया गया।  मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस सेवा में उनके योगदान के लिए उन्हें उत्तर प्रदेश पुलिस की ओर से डीजी कमेंडेशन डिस्क सिल्वर, गोल्ड और प्लेटिनम से सम्मानित किया जा चुका है। 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News