Maruti के बाद टाटा, हुंडई और ऑडी ने बढ़ाए कारों के दाम ! जाने 1 दिसंबर से कितनी बढ़ेगी कीमतें ?

 | 
Maruti के बाद टाटा, हुंडई और ऑडी ने बढ़ाए कारों के दाम ! जाने 1 दिसंबर से कितनी बढ़ेगी कीमतें ?

Udaipur Times, Automobile News : गाड़ी खरीदने की सोच रहे लोगों के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। त्योहारी सीजन खत्म होते ही देश की प्रमुख वाहन कंपनियों ने कारों की कीमतों में बढ़ोतरी का एलान कर दिया है। सबसे बड़ी कार निर्माता मारुति सुजुकी ने 22 नवंबर से चुनिंदा मॉडलों के दाम औसतन 0.31% बढ़ा दिए हैं। 

जानकारी के मुताबिक इसके बाद, मंगलवार को टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स ने अपनी सभी कारों और ईवी की कीमतों में एक दिसंबर से औसतन 0.5% वृद्धि की घोषणा की। 

हुंडई मोटर इंडिया भी 1 दिसंबर से चुनिंदा मॉडलों के दाम 8,000 रुपये तक बढ़ाएगी। वहीं, लग्जरी कार निर्माता ऑडी इंडिया ने 1 जनवरी, 2027 से अपने सभी मॉडलों की एक्स-शोरूम कीमतों में 2% तक की बढ़ोतरी करने का फैसला किया है। इनपुट लागत में लगातार हो रहे इजाफे के कारण घटते मुनाफे को संभालने के लिए यह कदम उठाया है। एजेंसी

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News