गढ्ढो के नामकरण के बाद शुरू हुआ गढ्ढे भरने का कार्य
दो दिन पूर्व आम आदमी पार्टी ने शहर में सड़कों पर पड़े गढ्ढ़ो का नामकरण के बाद आज निगम ने केन्द्रीय कारागृह के बाहर गढ्ढे भरने का कार्य शुरू किया। पार्टी के राजेश चौहान एवं मयंक जानी ने बताया कि शहरवासियों को शहर में कहीं पर भी गढ्ड़ा दिखाई दे तो तुरन्त आप कार्यकर्ता को बतायें ताकि उसका नामकरण किया जा सकें और नामकरण के बाद 7 दिन के भीतर यदि वह गढ्ढ़ा नहीं भरा जाता है तो पार्टी कार्यकर्ता उस गढ्ढ़े को भरेंगे।
दो दिन पूर्व आम आदमी पार्टी ने शहर में सड़कों पर पड़े गढ्ढ़ो का नामकरण के बाद आज निगम ने केन्द्रीय कारागृह के बाहर गढ्ढे भरने का कार्य शुरू किया।
पार्टी के मोहम्मद हनीफ खान ने बताया कि दो दिन पूर्व आप पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शहर के विभिन्न स्थानों पर पड़े गढ्ढों का नमाकरण गृहमंत्री, महापौर एवं प्रन्यास चेयरमेन के नाम पर किया था। पार्टी कार्यकर्ताओं ने आज भुवाणा चैराहे पर पड़े गढ्ढ़ों का नामकरण ग्रामीण विधायक फूलसिंह मीणा के नाम पर किया।
पार्टी के राजेश चौहान एवं मयंक जानी ने बताया कि शहरवासियों को शहर में कहीं पर भी गढ्ड़ा दिखाई दे तो तुरन्त आप कार्यकर्ता को बतायें ताकि उसका नामकरण किया जा सकें और नामकरण के बाद 7 दिन के भीतर यदि वह गढ्ढ़ा नहीं भरा जाता है तो पार्टी कार्यकर्ता उस गढ्ढ़े को भरेंगे। आज शाम आयड़ पुलिया पर आप कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर गृहमंत्री कटारिया द्वारा आयड़ को वेनिस नदी बनाने के वादे की शुरूआत अभी तक नहीं होने का मुद्दा उठाया। प्रशासन इस ओर अभी तक ध्यान नहीं दे रहा है और नदी गंदे नाले का रूप ले चुकी है।
इस अवसर पर भरत मीणा, हेमराज लौहार, शांतिलाल मीणा, राजेश चौहान, सुमित विजय, मयंक जानी, दीपेश शर्मा, प्रकाश भारती, हेमन्त पालीवाल सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद थे।
