अग्रवाल वैष्णव समाज की पिकनिक आयोजित

अग्रवाल वैष्णव समाज की खमनोर स्थित खेड़ा माताजी में पिकनिक आयोजित की गई। पिकनिक संयोजक विनोद मेड़तिया ने बताया कि पिकनिक में समाज के 220 महिला-पुरूषों एवं बच्चों ने भाग लिया। पिकनिक स्थल पर जहाँ पुरूष वर्ग ने हाउजी का तो वहीं महिलाओं एवं बच्चों ने पेयर गेम, हाउजी, अन्त्याक्षरी, क्विज एंव अन्य प्रकार के खेलकूद का जमकर आनन्द लिया।

 | 

शाम को सभी समाजजनों ने विविध स्वादिष्ट व्यंजनों का लुत्फ उठाया। सुरेश गोयल, सुनील मित्तल, दिनेश बंसल, संजय मारवाड़ी, देेवेन्द्र मेड़तिया, संजय अग्रवाल, ललित बंसल, कुसुम मेड़तिया, मीता गोयल, नीलिमा मेड़तिया, विमला अग्रवाल, रश्मि गोयल, कीर्ति रेखा अग्रवाल, इन्द्रा सिंघल, सुनीता बंसल, मंदाकिनी गर्ग व पूनम बंसल सहित अनेक महिलाएं एवं पुरूष ने भाग लिया। पिकनिक में नीलिमा मेड़तिया का जन्मदिन उत्साह के साथ मनाया।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News