हरियाणा में यहां होने जा रही है अग्निवीर महिला सेना पुलिस भर्ती, जाने कैसे करें आवेदन ?

 | 
हरियाणा में यहां होने जा रही है अग्निवीर महिला सेना पुलिस भर्ती, जाने कैसे करें आवेदन ?

Udaipur Times, Haryana News, अंबाला : आर्मी भर्ती कार्यालय अम्बाला छावनी के भर्ती निदेशक ने बताया कि 28 से 29 अक्टूबर 2026 को खड्गा स्पोट्र्स स्टेडियम अंबाला कैंट में अग्निवीर महिला सेना पुलिस भर्ती प्रक्रिया का दूसरा चरण (फिजिकल एवं मेडिकल) का आयोजन किया जायेगा। 

इस भर्ती प्रक्रिया में हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ एवम दिल्ली की वे महिला अभ्यार्थी भाग ले सकती हैं जो कि प्रथम चरण के कंप्यूटर आधारित ऑनलाइन कॉमन परीक्षा में शोर्टलिस्ट हुई है। अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड, जल्द ही जारी कर दिए जायेंगे। सभी उम्मीदवारों को सूचित किया जाता है की वे भारतीय सेना की वेबसाट  www.joinindianarmy.nic.in पर अपनी लॉगिन आईडी से अपना एडमिट कार्ड चेक करते रहे।

अभ्यर्थियों को सूचित किया जाता है कि एडमिट कार्ड जारी हेने के बाद उस में दिए गये निर्देशों का पालन करें। यदि किसी भी अभ्यर्थी को एडमिट कार्ड डाऊनलोड करने में समस्या आती है तो वे अपने सेना भर्ती कार्यालय में प्रात: 1000 बजे से दोपहर 1400 बजे के बीच में संपर्क कर सकते हैं ताकि उनकी समस्या का समाधान जल्द से जल्द हो सके।


 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News