हरियाणा में आज से अग्निवीर भर्ती रैली शुरू, अभ्यर्थियों को इन धर्मशालाओं में मिलेंगी ठहरने की सुविधा
Udaipur Times, Haryana News, रोहतक : हरियाणा के रोहतक में आयोजित हो रही अग्निवीर भर्ती रैली में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए आज हम जरूरी जानकारी लेकर आए है। रोहतक के राजीव गांधी खेल स्टेडियम में 22 से 27 जुलाई तक अग्निवीरों की भर्ती होगी। भर्ती कार्यालय निदेशक कर्नल अनुराग सिंह ने बताया कि भर्ती रैली सोनीपत, पानीपत, झज्जर और रोहतक जिलों के उन अभ्यर्थियों के लिए आयोजित की जा रही है, जिन्होंने ऑनलाइन सामान्य प्रवेश परीक्षा (सीईई) उत्तीर्ण की है।
सेना के अधिकारियों ने अभ्यर्थियों को चेतावनी दी है कि वे प्रदर्शन बढ़ाने वाली दवाओं या किसी भी प्रकार के नशीले पदार्थों का सेवन न करें। यदि कोई अभ्यर्थी ऐसे पदार्थों का सेवन करते हुए या उनके कब्जे में पाया जाता है, तो परीक्षा उत्तीर्ण होने के बावजूद उसे भर्ती प्रक्रिया से अयोग्य घोषित कर दिया जाएगा।
भर्ती का कार्यक्रम निम्नानुसार रहेगा
22 जुलाई, 2026:झज्जर जिला।
23 जुलाई, 2026:झज्जर एवं पानीपत जिला।
24 जुलाई, 2026:रोहतक जिला।
25 जुलाई, 2026:झज्जर, पानीपत, रोहतक एवं सोनीपत जिला।
26 जुलाई, 2026:हरियाणा एवं हिमाचल प्रदेश के सेंट्रल एवं जोनल श्रेणी के अभ्यर्थी।
27 जुलाई, 2026:आवश्यकता अनुसार आरक्षित/प्रशासनिक कार्यवाही।
इन धर्मशालाओं में रह सकते हैं
अभ्यर्थियों के ठहरने की व्यवस्था पुरी धाम धर्मशाला, श्री जोरावर सिंह जैन धर्मशाला, राजपूत धर्मशाला, सैनी धर्मशाला, छोटूराम धर्मशाला तथा धोबी धर्मशाला शामिल हैं।
साथ ही किसी भी प्रकार की जानकारी या सहायता के लिए सेना भर्ती कार्यालय, रोहतक के दूरभाष नंबर 01262-253431तथा हेल्पलाइन नंबर 8901384498पर संपर्क करने की अपील की है।
