हरियाणा के हिसार में 16 से 25 जनवरी 2027 तक होगी अग्निवीर भर्ती रैली, पांच जिलों के युवा लेंगे हिस्सा

 | 
हरियाणा के हिसार में 16 से 25 जनवरी 2027 तक होगी अग्निवीर भर्ती रैली, पांच जिलों के युवा लेंगे हिस्सा

Udaipur Times, Agniveer Bhrti : हिसार में जनवरी 2027 में आयोजित होने वाली अग्निवीर भर्ती रैली को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। उपायुक्त महेंद्र पाल ने सेना भर्ती कार्यालय एवं विभिन्न विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि भर्ती रैली के आयोजन में अपनी तैयारियां निर्धारित समय सीमा में पूरी करें।

उन्होंने बताया कि सेना भर्ती कार्यालय हिसार परिसर में 16 से 25 जनवरी 2027 तक प्रस्तावित इस भर्ती रैली में हिसार के अलावा जींद, फतेहाबाद, हांसी और सिरसा जिलों के अभ्यर्थी भाग लेंगे। बड़ी संख्या में युवाओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए उपायुक्त ने अधिकारियों को अभ्यर्थियों की सुविधा और सुरक्षा को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि भर्ती रैली के दौरान यातायात व्यवस्था, कानून एवं सुरक्षा, पेयजल, साफ-सफाई और चिकित्सा सुविधाओं के पुख्ता इंतजाम किए जाएं। 

संबंधित विभाग आपसी समन्वय बनाकर काम करें, ताकि भर्ती प्रक्रिया के दौरान युवाओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने अधिकारियों को अपने विभाग से संबंधित कार्यों की कार्ययोजना तैयार करने और व्यवस्थाओं की नियमित निगरानी करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि भारतीय सेना में शामिल होकर देश की सेवा करना युवाओं के लिए गर्व और सम्मान का विषय है। 

अग्निवीर भर्ती युवाओं को राष्ट्र सेवा का महत्वपूर्ण अवसर प्रदान करती है। उन्होंने युवाओं से अपील करते हुए कहा कि वे भर्ती से संबंधित आधिकारिक दिशा-निर्देशों और पात्रता शर्तों की जानकारी लेकर उसी के अनुसार अपनी तैयारी करें।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News