अग्रबन्धु चिकित्सक करेंगे अग्रसेन हॉस्पिटल एवं क्लिनिकल लैब का निर्माण
शहर के चिकित्सा के विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत सभी अग्रवाल चिकित्सक मिलकर शहर में लाभ-हानि रहित उद्देश्य को लेकर महाराज अग्रसेन हॉसिपटल एवं डायग्नोस्टिक सेन्टर का निर्माण करेंगे।
शहर के चिकित्सा के विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत सभी अग्रवाल चिकित्सक मिलकर शहर में लाभ-हानि रहित उद्देश्य को लेकर महाराज अग्रसेन हॉसिपटल एवं डायग्नोस्टिक सेन्टर का निर्माण करेंगे।
डॉ.नवनीत अग्रवाल ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि आज प्रातःफतहसागर पाल स्थित एक रेस्टोरेंट में चर्मरोग विशेष डॉ.एन.के.बंसल एवं डॉ. आर.के.अग्रवाल की अध्यक्षता में 51 अग्रवाल चिकित्सकों की हुई बैठक में उक्त प्रस्ताव पास किया गया। आर.के. हॉस्पिटल के डॉ. तरूण अग्रवाल एवं श्वेता अग्रवाल ने बताया कि शहर में पहली बार इस प्रकार की आयोजित हुई बैठक में यह भी प्रस्ताव पास यिका गया कि आागमी अग्रसेन माहराज की जयन्ती पर 11 चिकित्सक दम्पत्ति रक्तदान कर आमजन को रक्तदान के प्रति जागरूक करेंगे।