विश्व की प्रमुख मल्टीनेशनल कम्पनी ‘‘रेड हैट’’ व गिट्स के बीच करार
गीतांजली इंस्टीट्यूट ऑफ़ टेक्निकल स्टड़ीज डबोक उदयपुर मे विश्व की प्रमुख मल्टीनेशनल कम्पनी ‘‘रेड हैट’’ व गिट्स के कम्प्यूटर इन्जिनियरिंग ब्रान्च के बीच करार किया हुआ। इस करार का मुख्य उद्देश्य गिट्स के विद्यार्थियों को सेर्टिफाइड प्रशिक्षणप्रदान करना एवं रोज बदलती नई नई तकनीकों से रूबरू कराना था।

संस्थान के निदेशक डाॅ. विकास मिश्र ने बताया कि इस बदलते परिद्श्य में तकनीकी हमारी सोच से भी ज्यादा तेजी से बदल रही हैं। इसलिए इण्डस्ट्री एवं इन्स्ट्टियूट को साथ साथ चलना ही होगा। ‘‘रेड हैट’’एक अमेरिकन मल्टीनेशनल कम्पनी हैं जो 1993 से विश्व में ओपन सोर्स प्लेटफाॅर्म पर अपनी सेवाएं प्रदान कर रही हैं। इसका मुख्यालय नाॅर्थ केरोलिना तथा इसका टर्नओवर 3.4 बिलियन डाॅलर से ज्यादा हैं।
Download the UT Android App for more news and updates from Udaipur
कम्प्यूटर इन्जिनियरिंग ब्रान्च के विभागाध्यक्ष डाॅ. अमित सिंहल के अनुसार ‘‘रेड हैट’’गिट्स में टेक्नीकल स्किल डवलपमेंट प्रोग्राम के तहत रेड हैट एकेडमी कम्प्यूटर लेब स्थापित करने जा रहा हैं जहां पर कम्प्यूटर इन्जिनियरिंग ब्रान्च के विद्यार्थियों को सघन प्रशिक्षण दिया जायेगा। यह करार गिट्स के विद्यार्थियों के लिए प्लेसमेन्ट की दिशा में फायदेमंद साबित होगा।
इस अवसर पर ‘‘रेड हैट’’सर्टिफाइड आर्किटेक्ट हेमराज सिंह चौहान व वित्त नियंत्रक बी.एल. जांगिड़ सहित पूरा गीतांजली परिवार उपस्थित था।