राजस्थान की प्रमुख आईटी कंपनी अदवाया व गिट्स में ट्रेनिंग एवं प्लेसमेंट हेतु हुआ करार
गीतांजली इंस्टीट्यूट आॅफ टेक्निकल स्टड़ीज डबोक उदयपुर में राजस्थान की प्रमुख आईटी कंपनी अदवाया सोल्यूशन प्राईवेट लिमिटेड व गिट्स में ट्रेनिंग एवं प्लेसमेंट सपोर्ट हेतु करार हुआ। यह करार कम्प्यूटर इंजीनियरिंग ब्रांच के विद्यार्थियों के लिए फायदेमंद साबित होगा। इस करार के तहत कम्यूटर इंजीनियरिंग के विद्यार्थियों को 6 महीने की इंडस्ट्री आधारित ट्रेनिंग दी जायेगी।

संस्थान के निदेशक डाॅ. विकास मिश्र ने बताया कि तकनीकी हमारे सोच से भी ज्यादा तेजी से बदल रही हैं इसलिए इंडस्ट्री व काॅलेज को कदम से कदम मिलाकर साथ चलना होगा। अदवाया आईटी क्षेत्र में 2005 से अपनी सेवाएं प्रदान कर रही हैं। अदवाया गिट्स के लिए ट्रेनिंग पार्टनर ही नहीं अपितु मेंटर पार्टनर हैं जो विद्यार्थियों के लिए फायदेमंद हैं।
अदवाया सोल्यूशन प्राईवेट लिमिटेड चीफ आॅपरेटिंग आफिसर रूचिका गोधा ने कहा कि किसी भी काॅलेज का विकास उस काॅलेज के विद्यार्थियों के व्यक्तित्व के समग्र विकास के बिना अधूरा हैं। डायरेक्टर एमबीए डाॅ. पी के जैन ने विद्यार्थियो को संबोधित करते हुए कहा कि किसी भी देश का विकास उसके तकनीकी, ह्यूमन रिर्सोस तथा अच्छी लीडरशीप से ही होता हैं, ये तीनो चीजें विद्यार्थी जीवन से ही शुरू होती हैं।
कार्यक्रम के संयोजक अरविन्द सिंह पेमावत ने बताया कि विद्यार्थी अदवाया सोल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड में लाइव प्रोजेक्ट पर हेण्ड्स आॅन प्रेक्टिस करेंगे। जिससे विद्यार्थी भारत सरकार द्वारा आईटी सेक्टर में चलाए जा रहे विभिन्न प्रोजेक्ट तथा देश विदेश की प्रतिष्ठित आईटी कम्पनी में अपने आप को स्थापित कर सकेंगे।
अन्त में कम्प्यूटर इंजीनियरिंग विभागाध्यक्ष डाॅ अमित सिंहल ने कम्प्यूटर ब्रांच का प्रजेन्टेशन दिया। कार्यक्रम का संचालन अंजली धाबाई ने किया। इस कार्यक्रम में वित्त नियंत्रक बी.एल. जांगिड सहित सभी गीतांजली परिवार ने सम्मिलित होकर इस कार्यक्रम का लाभ उठाया।