कृषि मेला ‘एग्रीटेक’ का शुभारम्भ
किसानों को नवीनतम तकनीकी एवं कृषि के आधुनिक आयामों से अवगत कराने के उद्देश्य से आज बी एन ग्राउंड में छठां अंतर्राष्ट्रीय एग्रीटेक एक्सपो, अन्तर्राष्ट्रीय कृषि मेले का सांसद रघुवीर सिंह मीणा ने फीता काट कर उद्घाटन किया।

मीणा ने इस मेले को कृषि विकास से जुड़े लोगों के लिए बहुत उपयोगी बताया, उन्होंने इस मेले से सबसे ज्यादा किसानो का चहुमुखी विकास होगा।
मेला प्रभारी अभिजित शर्मा ने बताया कि इस मेले में इंडियन पोटाश लिमिटेड की और से नि:शुल्क मिट्टी व पानी की जाँच की जाएगी।
इफ्को की और से सहकारिता क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाली 35 सहकारी समितियों को सम्मानित किया जाएंगा। इस मेले में सेवा मंदिर पुरे संभाग भर के किसानों को मेले में लगी प्रदर्शनियों से अवगत कराएगी।