चुनाव प्रचार पर खर्चा करने में दलपत सुराणा, गिरिजा और कटारिया से आगे
प्रत्याशियों के व्यय रजिस्टर की जाॅच कर शेडो रजिस्टर से मिलान किया गया। जाॅच के दौरान यह पाया गया कि जनता सेना के प्रत्याशी दलपत सिंह सुराणा के द्वारा 5,76,508 रुपये का सर्वाधिक व्यय किया गया। वहीं कांग्रेस प्रत्याशी डाॅ. गिरिजा व्यास ने 3,80,170 रुपये एवं भाजपा प्रत्याशी गुलाबचन्द कटारिया ने 1,78,373 रुपये का व्यय किया है।

विधानसभा चुनाव के तहत होने वाले व्यय पर विशेष निगरानी एवं निरीक्षण के लिए उदयपुर शहर विधानसभा के लिए नियुक्त व्यय प्रेक्षक सूरज कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में उदयपुर जिला कलक्टर कार्यालय में सभी राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि एवं सहायक व्यय पर्यवेक्षक व लेखा दल के साथ बैठक आयोजित हुई। बैठक के दौरान प्रत्याशियों के व्यय रजिस्टर की जाॅच कर शेडो रजिस्टर से मिलान किया गया। जाॅच के दौरान यह पाया गया कि जनता सेना के प्रत्याशी दलपत सिंह सुराणा के द्वारा 5,76,508 रुपये का सर्वाधिक व्यय किया गया। वहीं कांग्रेस प्रत्याशी डाॅ. गिरिजा व्यास ने 3,80,170 रुपये एवं भाजपा प्रत्याशी गुलाबचन्द कटारिया ने 1,78,373 रुपये का व्यय किया है।
इस दौरान सभी प्रत्याशियों से अनुरोध किया गया कि अपने-अपने व्यय की सही जानकारी निर्धारित समय सीमा में उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। साथ ही लेखा/ वीएसटी/वीवीटी एवं एसएसटी दल को सजग होकर कार्य करने एवं राजनीतिक दलों द्वारा आयोजित सभा, रैली आदि की वीडियो रिकाॅर्डिंग के साथ ऐसे आयोजनों पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए।
प्रेक्षक श्रीवास्तव ने किया भीण्डर क्षेत्र का निरीक्षण
विधानसभा क्षेत्र मावली एवं वल्लभनगर में निष्पक्ष एवं भयमुक्त चुनाव के निष्पादन के लिए नियुक्त प्रेक्षक निधी श्रीवास्तव ने गुरुवार को भीण्डर क्षेत्र का निरीक्षण किया। उन्होंने कतिपय निजी भवनों में संचालित राजनैतिक दलों के कार्यालयों एवं झण्डे, बैनर, पोस्टर के प्रदर्शन तथा निजी वाहनों पर राजनैतिक प्रत्याशियों के पोस्टर प्रदर्शन पाये जाने पर संबंधित एफएसटी टीम को मौके पर बुलवाकर आवश्यक आदर्श आचार संहिता के तहत प्रदत निर्देशों की अनुपालना सुनिश्चित किया जाने हेतु पाबन्द किया।
Download the UT Android App for more news and updates from Udaipur
उन्होंने आर्ट्स काॅलेज में मावली एवं वल्लभनगर विधानसभा क्षेत्र के लिए ईवीएम सिलिंग प्रक्रिया का निरीक्षण कर रेण्डम चेकिंग भी की तथा संबंधित आरओ को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।
