ऑल इंडिया बार एग्जाम (AIBE) का परीक्षा केंद्र जल्द उदयपुर में स्थापित किया जाएगा

वर्तमान में अभ्यर्थियों को परीक्षा देने के लिए 400 से 500 किलोमीटर दूर स्थित शहरों में जाना पड़ता है

 | 

उदयपुर, Feb 22, 2026: Bar Council of India के चेयरमैन Manan Kumar Mishra ने आश्वासन दिया है कि ऑल इंडिया बार एग्जाम (AIBE) का परीक्षा केंद्र जल्द ही Udaipur में स्थापित किया जाएगा।

इस संबंध में उदयपुर बार कार्यकारिणी के उपाध्यक्ष महेंद्र मेनारिया, सचिव आशीष कुमार कोठारी एवं वित्त सचिव धर्मेंद्र सोनी ने अधिवक्ताओं की सुविधा एवं क्षेत्रीय संतुलन को ध्यान में रखते हुए उदयपुर में AIBE परीक्षा केंद्र स्थापित करने की मांग Bar Council of India के चेयरमैन के समक्ष रखी थी।

चेयरमैन मनन कुमार मिश्रा ने इस मांग पर सकारात्मक आश्वासन देते हुए कहा कि बहुत जल्द उदयपुर में AIBE का परीक्षा केंद्र स्थापित किया जाएगा, जिससे हजारों अधिवक्ताओं को सीधा लाभ मिलेगा और परीक्षा प्रक्रिया अधिक सुगम एवं सुलभ हो सकेगी।

प्रतिनिधित्व द्वारा प्रस्तुत तर्क

उदयपुर बार अध्यक्ष जितेन्द्र जैन ने बताया कि वर्तमान में AIBE के परीक्षा केंद्र Jodhpur, Jaipur, Ahmedabad जैसे शहरों में निर्धारित हैं, जो उदयपुर संभाग से काफी दूरी पर स्थित हैं। उदयपुर संभाग में लगभग 8 विश्वविद्यालय और 20 विधि महाविद्यालय संचालित हैं, जहां से हर वर्ष 2000 से अधिक छात्र उत्तीर्ण होते हैं।

“AIBE Exam Centre Coming to Udaipur – Big Relief for Advocates”

उदयपुर संभागीय मुख्यालय होने के साथ-साथ यहां भारत सरकार एवं राजस्थान सरकार द्वारा विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाएं भी आयोजित की जाती हैं। संभाग के अंतर्गत Banswara, Dungarpur, Bhilwara, Chittorgarh, Rajsamand, Pratapgarh और Salumbar जैसे आदिवासी एवं आर्थिक रूप से पिछड़े क्षेत्र शामिल हैं। यहां के अधिकांश छात्र गरीबी रेखा के अंतर्गत आते हैं।

वर्तमान में अभ्यर्थियों को परीक्षा देने के लिए 400 से 500 किलोमीटर दूर स्थित शहरों में जाना पड़ता है, जिससे उन्हें आर्थिक, समय एवं आवागमन संबंधी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। विशेष रूप से ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों से आने वाले अभ्यर्थियों के लिए यह स्थिति अत्यंत असुविधाजनक है।

 #AIBE #AIBE2026 #UdaipurNews #RajasthanNews #BarCouncilOfIndia #LawStudents #AdvocateExam #UdaipurUpdates #LegalNews #TribalRegion