डी.पी.एस के छात्रों द्वारा एड्स जागरूकता रैली
डी.पी.एस., उदयपुर में कक्षा चार से छ: एवं छात्रावास के विधार्थियों ने 1 दिसम्बर, विश्व एडस दिवस के अवसर पर प्रात:काल मोती मगरी से देवाली चौराहा तक दौड़ते हुए सभी लोगों को इस घातक बीमारी के प्रति सजग रहने का संदेश दिया।

छात्रों के उत्साहवर्धन के लिए उनके अभिभावकों ने भी उनका साथ दिया। कुछ बच्चों ने सीरींज, खून की बोतल, एच.आर्इ.वी. वायरस, स्केलेटन इत्यादि की वेशभूषा धारण कर जन मानस में एडस के प्रति जागरुकता पैदा की। इस रैली का शुभारंभ डाक्टरों की टीम द्वारा किया गया। इसके अतिरिक्त रोटरी क्लब एवं सेंट एंथोनी स्कुल से आए बच्चों ने भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। विधालय की प्राचार्या नीरु टंडन ने सभी बच्चों का उत्साह वर्धन किया।