चंडीगढ़ से खाड़ी देशों के लिए फिर शुरू हुई हवाई सेवा, यहां देखें समय-सारणी व किराया

 | 
चंडीगढ़ से खाड़ी देशों के लिए फिर शुरू हुई हवाई सेवा, यहां देखें समय-सारणी व किराया 

Udaipur Times, Chandigarh news :  पंजाब और हरियाणा की संयुक्त राजधानी चंडीगढ़ सहित मोहाली व आसपास के इलाकों से हवाई जहाज के जरिए खाड़ी देशों की यात्रा करने वालों के लिए त्यौहारी सीजन पर बड़ी खुशखबरी सामने आई है। बता दें कि चंडीगढ़ स्थित शहीद भगतसिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट से ठीक तीन साल बाद शारजाह और अबू धाबी के लिए हवाई सेवा शुरू होने जा रही है। 

दोनों ही शहरों के लिए हवाई सेवा शुरू होने से चंडीगढ़ एयरपोर्ट से खाड़ी देशों के लिए सीधी हवाई कनेक्टिविटी का लाभ मिलेगा। हालांकि, शारजाह के लिए उड़ान शुरू होने की अंतिम स्थिति वहां के एयरपोर्ट से स्लॉट मिलने की औपचारिकताएं पूरी होने पर निर्भर करेगी।

चंडीगढ़ एयरपोर्ट प्रबंधन के एक अधिकारी ने बताया कि शारजाह रूट के लिए स्लॉट मिल चुका है, बस कुछ औपचारिकताएं पूरी करना बाकी है। उन्होंने 26 अक्टूबर तक स्थिति स्पष्ट होने की उम्मीद जताई है।

यह रहेगा शेड्यूल 

तय शेड्यूल के मुताबिक चंडीगढ़ से पहली उड़ान दोपहर 01.50 बजे रहेगी। यहां से उड़ान भरकर शारजाह के स्थानीय समयानुसार शाम 04.50 बजे पहुंचेगी। इसी तरह वापसी में शारजाह से शाम 05.50 बजे उड़ान भरकर रात 11.05 बजे चंडीगढ़ पहुंचेगी। इस रूट पर फ्लेक्सी फेयर के आधार पर टिकट का किराया करीब 23,169 रुपये बताया गया है।

वहीं, चंडीगढ़ से अबू धाबी के लिए हवाई जहाज सुबह 11.59 बजे रवाना होकर दोपहर 3 बजे अबू धाबी पहुंचेगा। वापसी में अबू धाबी से अगले दिन सुबह साढ़े 4 बजे उड़ान भरकर सुबह 09.40 बजे चंडीगढ़ पहुंचेगी। इस रूट पर फ्लेक्सी फेयर के आधार पर टिकट का किराया करीब 21,150 रुपए बताया गया है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News