आज से हवाई सफर करना होगा महंगा ! देखें घरेलू और इंटरनेशनल यात्रा के लिए कितना बढ़ा किराया ?
Udaipur Times, New Delhi :हवाई यात्रा करने वालों के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। एविशन टरबाइन फ्यूल (ATF) की कीमतों में लगातार होती बढ़ोतरी और पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव का असर अब हवाई यात्रा पर पड़ने जा रहा है। त्योहारी सीजन में देश की सबसे बड़ी एयरलाइन कंपनी इंडिगो ने छह अक्टूबर से अपनी घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर फ्यूल सरचार्ज बढ़ाने की घोषणा की है।
जानकारी के अनुसार कंपनी 500 KM तक की दूरी वाले मार्ग के लिए 375 रुपये, जबकि 501 से 1000 KM तक की दूरी के लिए 600 रुपये फ्यूल सरचार्ज लेगी। यानी दिल्ली से लखनऊ, हैदराबाद और जयपुर जाने वाले यात्रियों को जहां 100 रुपये अतिरिक्त देने होंगे।
वहीं, हैदराबाद, मुंबई और कोलकाता जाने वाले यात्रियों को पर किराया 900 रुपये बढ़ जाएगा। तेल कंपनियों ने एक अक्टूबर को ATF की कीमत में करीब 13.2 प्रतिशत यानी 16 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की थी। इसके बाद जेट फ्यूल की कीमत बढ़कर 137 रुपये प्रति लीटर हो गई। IndiGo Flight Rate Hike
इंडिगो के इस कदम के बाद एयर इंडिया समूह (एयर इंडिया व एक्सप्रेस), अकासा एयर और स्पाइसजेट जैसी अन्य प्रमुख घरेलू एयरलाइंस भी आने वाले दिनों में किराये या फ्यूल सरचार्ज में बढ़ोतरी कर सकती हैं, क्योंकि सभी कंपनियां समान लागत दबाव झेल रही हैं। वैश्विक स्तर पर भी हालात अलग नहीं हैं।
पश्चिम एशिया में जारी युद्ध और कच्चे तेल की अंतरराष्ट्रीय कीमतों में अनिश्चितता के कारण एमिरेट्स, सिंगापुर एयरलाइंस जैसी वैश्विक एयर लाइंस पहले से ही कई मार्गों पर फ्यूल सरचार्ज बढ़ा चुकी हैं। अंतरराष्ट्रीय मार्ग पर सार्क देशों की उड़ानों के लिए 1000-3000 रुपये, जबकि खाड़ी देशों, दक्षिण-पूर्व एशिया और अफ्रीका की उड़ानों पर 500-1000 रुपये तक की अतिरिक्त बढ़ोतरी की गई है। IndiGo Flight Rate Hike
6 अक्टूबर यानी आज से घरेलू व अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए फ्यूल सरचार्ज बढ़ाया
प्रमुख हवाई मार्ग--अनुमानित दूरी--नया फ्यूल चार्ज
दिल्ली-मुंबई--1,140 KM--900 रुपये
दिल्ली-कोलकाता--1,305 KM--900 रुपये
दिल्ली-बेंगलुरु--800 KM--1150 रुपये
दिल्ली-लखनऊ--420 KM--375 रुपये