गुणवत्तायुक्त शिक्षा देने पर एश्वर्या कॉलेज को मिली ‘बी’ ग्रेड
विद्यार्थियों को उत्कृष्ठ एंव गुणवत्ता युक्त शिक्षा प्रदान करने पर नेशनल एसेसमेंट एंड एक्रेडिटेशन कौंसिल (नैक) की ओर से प्रथम चक्र में ही ऐश्वर्या कॉलेज ऑफ एज्यूकेशन संस्थान को 'बी' ग्रेड की मान्यता प्रदान कर दी गई है।
विद्यार्थियों को उत्कृष्ठ एंव गुणवत्ता युक्त शिक्षा प्रदान करने पर नेशनल एसेसमेंट एंड एक्रेडिटेशन कौंसिल (नैक) की ओर से प्रथम चक्र में ही ऐश्वर्या कॉलेज ऑफ एज्यूकेशन संस्थान को ‘बी’ ग्रेड की मान्यता प्रदान कर दी गई है।
यह जानकारी देते हुए चेयरपर्सन डॉ. सीमा सिंह ने बताया कि नैक से मान्यता पाने वाला निजी क्षेत्र एक अग्रणी कॉलेज है। प्रथम चक्र में
निजी महाविद्यालय द्वारा ‘बीÓ ग्रेड प्राप्त करना एक विशेष उपलब्धि है। इस उपलब्धि का श्रेय चेयरपर्सन डॉ. सीमा सिंह ने स्टूडेंट्स, फैकल्टी मेंबर्स और नॉनटीचिंग स्टाफ को दिया।
उल्लेखनीय है कि नैक की 3 सदस्यीय उच्च स्तरीय टीम ने 20 से 22 अप्रैल तक ऐश्वर्या कॉलेज ऑफ एज्यूकेशन संस्थान का शिक्षा, शोध स्तर, अकादमिक गुणवता, आधारभूत संरचना, मूलभूत सुविधाएं, खेलकूद व प्रबंधन आदि का निरीक्षण किया। महाविद्यालय परिवार ने टीम के सदस्यों द्वारा बताए गए नए मापदंड प्राप्त कर अगले चक्र में अच्छे प्रदर्शन का सकंल्प लिया।
