ऐश्वर्या काॅलेज ऑफ़ ऐजुकेशन संस्थान ने मनाया विश्व स्वास्थ्य दिवस


ऐश्वर्या काॅलेज ऑफ़ ऐजुकेशन संस्थान ने मनाया विश्व स्वास्थ्य दिवस

ऐश्वर्या काॅलेज ऑफ़ ऐजुकेशन संस्थान की ओर से विश्व स्वास्थ्य दिवस के उपलक्ष में कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसके मुख्य अतिथि फाॅरऐ

 

ऐश्वर्या काॅलेज ऑफ़ ऐजुकेशन संस्थान ने मनाया विश्व स्वास्थ्य दिवस

ऐश्वर्या काॅलेज ऑफ़ ऐजुकेशन संस्थान की ओर से विश्व स्वास्थ्य दिवस के उपलक्ष में कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसके मुख्य अतिथि फाॅरऐवर लिविंग प्रोडक्ट डिस्ट्रीब्युटर श्रीमान विजय माहेश्वरी थे। इस अवसर पर महाविद्यालय के बी.एड विभाग के विद्यार्थियो की ओर से स्वास्थ्य प्रश्नोतरी का आयोजन किया गया। जिसमें रौनक, रमेश, तनेश आदि की टीम विजय रही। बी.एस.सी. द्वितीय वर्ष की छात्रा प्रीति सौम्या ने स्वास्थ्य से सम्बन्धित अपने विचार प्रस्तुत किये।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने छात्रो को अपने जीवन में निरोगी रहने के लिए अपनी दैनिक जीवनचर्या को व्यवस्थित रखने पर जोर दिया। जिनसे शरीर पूर्ण स्वस्थ रह सके। साथ ही कई प्रकार के जंक फूड से मानव शरीर पर पडने वाले गलत प्रभाव एवं बीमारियों की जानकारी देते हुए उनसे बचने के उपाय भी बताए। अंत में बी.एस. सी द्वितीय वर्ष के छात्र शिवदत्त द्वारा धन्यवाद ज्ञापन दिया गया।

Download the UT Android App for more news and updates from Udaipur

कार्यक्रम में महाविद्यालय की प्राचार्या, कार्यक्रम संचालक, विद्यार्थी एवं सभी स्टाफगण सम्मिलित हुए। कार्यक्रम का संचालन बी.एस.सी. द्वितीय वर्ष के छात्र शिवदत एवं बी.एस.सी, बी.एड. की छात्रा दिव्या बुनकर द्वारा किया गया।

To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on   GoogleNews |  Telegram |  Signal