ऐश्वर्या गोल्डनशेक कम्प्यूटर क्लब के निःशुल्क कम्प्यूटर प्रशिक्षण का समापन

ऐश्वर्या कॉलेज में आयोजित ऐश्वर्या गोल्डनशेक कम्प्यूटर क्लब के सातवें मासिक निःशुल्क कम्प्यूटर प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन किया गया। यह निःशुल्क प्रशिक्षण उदयपुर शहर के वरिष्ठ नागरिकों हेतु आयोजित किया गया था। यह जानकारी देते हुए सचिव सूरजमल पोरवाल ने बताया कि ऐश्वर्या गोल्डनशेक कम्प्यूटर क्लब के अन्तर्गत अब तक 400 से अधिक वरिष्ठ नागरिकों ने निःशुल्क प्रशिक्षण प्राप्त कर लिया है।

 | 

ऐश्वर्या गोल्डनशेक कम्प्यूटर क्लब की समन्वयक सांझ नरूला ने बताया कि प्रशिक्षण कार्यक्रम के समापन पर सभी सदस्यों द्वारा प्रशिक्षकों का सम्मान कर उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट किया। इस अवसर पर वरिष्ठजनों ने अपने अनुभव शेयर किये तथा जो वरिष्ठजन इस ज्ञान से अनभिज्ञ है उन्हें जल्द से जल्द यह सीखने का आहृवान किया।

क्लब सचिव सूरजमल पोरवाल ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News