टेक्स योर ब्रेन क्वीज 2013 में आकाश व साहिल चयनित

क्वीज क्राफ्ट व एन.डी.टी.वी. द्वारा आयोजित टेक्स य्योर ब्रेन क्वीज 2013 में सेंट एन्थोनीज़ के विद्यार्थियों ने परचम लहराया।

 | 

टेक्स योर ब्रेन क्वीज 2013 में आकाश व साहिल चयनित

क्वीज क्राफ्ट व एन.डी.टी.वी. द्वारा आयोजित टेक्स य्योर ब्रेन क्वीज 2013 में सेंट एन्थोनीज़ के विद्यार्थियों ने परचम लहराया।

मीडिया प्रभारी विकास साहू ने बताया कि इनकम टेक्स विभाग द्वारा आलोक स्कूल में सम्पन्न इस प्रतियोगिता में शहर की करीब 10 विद्यालयों के 62 टीमों ने भाग लिया जिसमें सेंट एन्थानीज़ के आकाश जैन व साहिल अहमद प्रथम व इसी विद्यालय के निलेन्द्र त्रिपाठी व कौशिक जैन ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

प्रथम स्थान प्राप्त विद्यार्थी मई में दिल्ली में होने वाली फाइनल क्वीज़ में हिस्सा लेंगे। जिसमें देश की 32 सिटी विनर टीमें हिस्सा लेंगी। प्रतियोगिता में प्रथम आने पर इन विद्यार्थियों को 10,000/- रू. नकद का पुरस्कार दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में मिलेगा साथ ही नेशनल क्वीज़ में विजेता टीम को 5 लाख रूपये नकद का पुरस्कार मिलेगा।

इस अवसर पर प्राचार्य विलियम डीसूजा द्वारा छात्रों को कोटि-कोटि बधाई दी व आगे भी इस प्रकार के सफल परिणाम हेतु प्रेरित किया।।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News