राष्ट्रीय मुक्केबाज़ी प्रतियोगिता में अकमल को कांस्य पदक
स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया की अंडर 14 राष्ट्रीय प्रतियोगिता
स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित किसी भी मुक्केबाज़ी स्पर्धा पदक प्राप्त करने वाले अकमल उदयपुर के पहले मुक्केबाज़ है।
उदयपुर। हरियाणा के करनाल में आयोजित स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया की अंडर 14 राष्ट्रीय प्रतियोगिता में उदयपुर केंद्रीय विद्यालय एकलिंगगढ़ के छात्र अकमल अली ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीसरा स्थान प्राप्त किया व कांस्य पदक प्राप्त किया।
क्षेत्रीय क्रीड़ा परिषद के मुक्केबाज़ी प्रशिक्षक नरपत सिंह चुण्डावत ने बताया कि अकमल उदयपुर के पहले ऐसे मुक्केबाज़ हैं जिन्होंने स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित किसी भी मुक्केबाज़ी स्पर्धा पदक प्राप्त करने वाले उदयपुर के पहले मुक्केबाज़ है।
उदयपुर जिला मुक्केबाज़ों संघ के सदस्यों, राजस्थान मुक्केबाज़ी संघ के अध्यक्ष फतह सिंह राठौड़, उदयपुर के समस्त मुक्केबाजों, क्रीड़ा परिषद के समस्त प्रशिक्षकों ने अकमल को बधाई दी एंव उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी है।