अक्षरा सिंह और धनश्री वर्मा की जबरदस्त केमिस्ट्री ने जीता फैंस का दिल, सोशल मीडिया पर मचाया धमाल
Akshara Singh and Dhanashree Verma dance: भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह और भारतीय टीम के क्रिकेटर युजवेंद्र चहल की एक्स वाइफ डांसर-कोरियोग्राफर धनश्री वर्मा ने अपने नए डांस वीडियो से सोशल मीडिया पर धूम मचा दी है। दोनों ने लोकप्रिय गाने 'छम्मा-छम्मा' पर शानदार परफॉर्मेंस दी, जिसे देखकर फैंस ही नहीं, कई सेलेब्स भी उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं।
जबरदस्त परफॉर्मेंस ने जीता फैंस का दिल
इन दिनों अपने करियर के बेहतरीन दौर से गुजर रहीं अक्षरा सिंह ने हाल ही में अक्षय कुमार की फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' से बॉलीवुड में डेब्यू किया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह जल्द ही श्रद्धा कपूर के साथ भी एक नए प्रोजेक्ट में नजर आ सकती हैं।
इसी बीच धनश्री वर्मा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक डांस रील शेयर की, जिसमें दोनों एक जैसे आउटफिट पहनकर शानदार डांस करती नजर आ रही हैं। उनके एक्सप्रेशन, आत्मविश्वास और एनर्जेटिक डांस स्टेप्स वीडियो की सबसे बड़ी खासियत बन गए हैं। यह वीडियो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
वीडियो पर फैंस और सेलेब्स ने लुटाया प्यार
वीडियो शेयर करते हुए धनश्री वर्मा ने लिखा कि कुछ गानों का जादू कभी खत्म नहीं होता, बल्कि समय के साथ और भी यादगार बन जाता है। उन्होंने ओरिजिनल गाने में अपनी शानदार परफॉर्मेंस देने वाली अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर को भी टैग करते हुए उनकी तारीफ की। अक्षरा सिंह ने भी पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, "Energy recognises energy", और धनश्री के लिए अपना प्यार जाहिर किया।
सेलेब्स ने भी की तारीफ
दोनों के इस डांस वीडियो को फैंस के साथ-साथ कई सेलेब्रिटीज ने भी पसंद किया। अभिनेत्री संभावना सेठ, रश्मि देसाई और गायक सलीम मर्चेंट ने हार्ट इमोजी के साथ अपनी प्रतिक्रिया दी। वहीं फैंस ने इस परफॉर्मेंस को "फायरी", "किलर" और "सुपरहिट" बताया। कई यूजर्स ने तो यहां तक कहा कि एक जैसे आउटफिट में अक्षरा सिंह और धनश्री वर्मा बिल्कुल बहनों जैसी लग रही हैं।
सोशल मीडिया पर छाया वीडियो
अक्षरा सिंह और धनश्री वर्मा की यह अनोखी जोड़ी सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रही है। दोनों की शानदार केमिस्ट्री, दमदार डांस और बेहतरीन एक्सप्रेशन ने इस वीडियो को इंटरनेट पर ट्रेंडिंग बना दिया है।
