कोरोना वाइरस से बचाव हेतु अलम्बरदार हेल्पिंग सोसायटी ने काढ़ा पिलाया

लोगो ने कोरोना वाइरस के बढ़ते खौफ के मद्देनज़र काढ़ा सेवन में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।  
 | 
इस अवसर पर जहाँ लोगो को काढ़ा पिलाया गया वहीँ लोगो को कोरोना वाइरस एवं मौसमी बीमारियो से बचाव के उपाय और स्वच्छता सम्बन्धी जानकारी देकर लोगो को जागरूक रहने का आह्वान किया। 

उदयपुर 15 मार्च 2020 । सुधारवादी बोहरा यूथ समुदाय से सम्बद्ध अलम्बरदार हेल्पिंग सोसायटी ने बोहरवाड़ी स्थित बोहरा यूथ मेडिकेयर सेंटर पर करीब तीन हज़ार लोगो को कोरोना वाइरस, मौसमी बीमारियों और फ्लू से बचाव के लिए आयुर्वेदिक काढ़ा पिलाया गया। लोगो ने कोरोना वाइरस के बढ़ते खौफ के मद्देनज़र काढ़ा सेवन में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।  

अलम्बरदार हेल्पिंग सोसायटी के अध्यक्ष शब्बीर हुसैन बाटलीवाला ने बताया कि इस अवसर पर जहाँ लोगो को काढ़ा पिलाया गया वहीँ लोगो को कोरोना वाइरस एवं मौसमी बीमारियो से बचाव के उपाय और स्वच्छता सम्बन्धी जानकारी देकर लोगो को जागरूक रहने का आह्वान किया। 

दाऊदी बोहरा समाज के प्रवक्ता मंसूर अली ओड़ा वाला ने बताया की इस अवसर पर अलम्बरदार हेल्पिंग सोसायटी के सचिव शब्बीर हुसैन भट्टा वाला, बोहरा यूथ मेडिकल रिलीफ सोसायटी के अध्यक्ष अनीस मियाजी, सचिव सरफ़राज़ राजनगर वाला, सहित समाज के अनेक गणमान्य लोग मौजूद थे।

काढ़ा पिलाने के दौरान अलम्बरदार हेल्पिंग सोसायटी के सदस्यों, बोहरा युथ मेडिकल रिलीफ सोसायटी के सदस्यों, आशिक हुसैन मेवाड़ पेंट्स और शब्बीर हुसैन हबीब और इलियास मोमिन का विशेष सहयोग रहा। 
 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News