हरियाणा के महेंद्रगढ़ समेत कई जिलों में अलर्ट ! अगले 3 घंटे में होगा तूफ़ानी हमला
Udaipur Times, Haryana Weather : हरियाणा में मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदल गया है। हरियाणा के मौसम विभाग ने प्रदेश के मौसम को लेकर हाल ही में नई रिपोर्ट जारी करते हुए अगले 3 घंटों में कई जिलों में तूफ़ानी बारिश की चेतावनी दी है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले तीन घंटों में महेंद्रगढ़, चरखीदादरी, भिवानी, रेवाड़ी, झज्जर जिलों में तेज हवाएं व गरज चमक के साथ बारिश आने की संभावना लगाई गई है। आइए देखें मौसम की पूरी अपडेट
कृषि मौसम विज्ञान विभाग, चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार
हकृवि -भारत मौसम विज्ञान विभाग : अल्पअवधि मौसम पूर्वानुमान : 10.07.2026 @ रात्रि 9.10 बजे जारी... अगले तीन घंटो में महेंद्रगढ़, चरखीदादरी, भिवानी, रेवाड़ी, झज्जर में हवाओं व गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना । इस दौरान कुछ एक स्थानों पर तेज बारिश संभावित।
