राजस्थान में बारिश को लेकर अलर्ट जारी, जाने IMD का ताजा अपडेट

 | 
राजस्थान में बारिश को लेकर अलर्ट जारी, जाने IMD का ताजा अपडेट 

Udaipur Times, Rajasthan Weather : राजस्थान में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। प्रदेश में शनिवार को लगातार दूसरा दिन रहा, जब मानसून सूखा रहा। बारिश नहीं होने से प्रदेश के सभी शहरों में आसमान साफ रहा। मौसम विभाग द्वारा श्रीगंगानगर में तापमान 40 डिग्री के ऊपर दर्ज किया गया।

वहीं दूसरी और अलवर, टोंक, जोधपुर, हनुमानगढ़, झुंझुनूं में अधिकतम तापमान 35 से 38 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज हुआ। मौसम विशेषज्ञों ने बताया- राज्य में अगले तीन दिन मौसम साफ रहेगा।

विभाग के मुताबिक,  2 सितंबर से राज्य में एक नया वेदर सिस्टम एक्टिव होने की संभावना है, जिसके चलते पूर्वी राजस्थान में बारिश की गतिविधियां फिर से शुरू होगी। 2 सितंबर को प्रदेश के 10 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विज्ञान केन्द्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया- मानसून ट्रफ इस समय अमृतसर, मुजफ्फरनगर, शाहजहांपुर, बस्ती, पटना होते हुए बंगाल की खाड़ी तक गुजर रही है। इसके चलते राजस्थान में बारिश की गतिविधियां अभी रूकी हुई है।

मौसम केन्द्र जयपुर ने राज्य में अगले 3 दिन मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान जारी किया है। राज्य में 2 सितंबर से मानसून एक बार फिर एक्टिव होने की संभावना जताई है। 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News