राजस्थान के इन जिलों में तूफानी बारिश का अलर्ट जारी, जाने IMD का ताजा अपडेट
Udaipur Times, Rajasthan Weather : राजस्थान में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। मौसम विभाग ने जानकारी दी है की प्रदेश में बारिश का दौर कमजोर पड़ गया है। इसके साथ ही आज 22 अगस्त को पूर्वी राजस्थान के 18 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है।
वहीं, शुक्रवार (21 अगस्त) को भी 15 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट था, उनमें से 11 जिलों में तो मौसम साफ रहा। बाकी चार जिलों में थोड़ी बारिश हुई।जैसा की मौसम विभाग ने 21 अगस्त के लिए सीकर, झुंझुनूं, जयपुर, दौसा, अलवर, अजमेर, टोंक, भरतपुर, धौलपुर, करौली, सवाई माधोपुर, बूंदी, कोटा, बारां, झालावाड़ में बादल छाने के साथ हल्की से मध्यम बारिश का यलो अलर्ट जारी किया था।
विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक शुक्रवार दिन का सबसे अधिक अधिकतम तापमान 39.9 डिग्री सेल्सियस गंगानगर में दर्ज हुआ।
मौसम विशेषज्ञों की माने तो मानसून सीजन में बारिश वहीं सबसे ज्यादा होती है, जिन एरिया से ट्रफ लाइन गुजरती है। ट्रफ लाइन में एक तरफ हवा पूर्व की तरफ (बंगाल की खाड़ी से पाकिस्तान की तरफ) से आती है।
जबकि दूसरी तरफ हवा पश्चिम से (पाकिस्तान से बंगाल की खाड़ी की तरफ) आती है। इन हवाओं के बीच का जो टर्बुलेंस एरिया होता है, वहीं ट्रफ कहलाता है। इसी टर्बुलेंस एरिया और उसके आसपास के एरिया में अच्छी बारिश होती है।
वर्तमान में ये ट्रफ लाइन उत्तर भारत के अमृतसर, मुजफरनगर, कानपुर, डालटनगंज, दीघा होते हुए बंगाल की खाड़ी तक जा रही है। यही कारण है कि राजस्थान के हिस्से में अभी मानसून सुस्त है।
