हरियाणा के सिरसा समेत 11 जिलों में अलर्ट ! इस तारीख होगी तेज हवाओं के साथ बरसात

 | 

Udaipur Times, Haryana News, Haryana Weather : हरियाणा में मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदल गया है आइए जानते है आज पूरे प्रदेश भर में मौसम का हाल कैसा रहने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में आने वाले दिनों में एक बार फिर गर्मी बढ़ने वाली है। मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, प्रदेश में 24 से 27 मई तक मौसम से शुष्क रहने की संभावना है, जबकि 26 और 27 मई को कई जिलों में गंभीर हीटवेव चलने की चेतावनी जारी की गई है।

मौसम वैज्ञानिकों ने बताया है की प्रदेश में शनिवार 23 मई को कई जिलों में मौसम में बदलाव देखा गया। जिसके चलते सिरसा, महेंद्रगढ़ व झज्जर जिलों में बारिश हुई। वहीं फरीदाबाद, फतेहाबाद व अन्य कई जिलों में बादल छाए रहे तथा तेज हवा भी चली। इससे लोगों को शनिवार को गर्मी से कुछ राहत अवश्य मिली। Haryana Weather

राज्य के कई हिस्सों में तापमान 46°C पार पहुंच गया है। इस दौरान मोबाइल, लैपटॉप या पावर बैंक जल्दी गर्म होते हैं। इससे बैटरी डैमेज, लो परफॉर्मेंस या अचानक डिवाइस बंद होने जैसी समस्याएं हो सकती हैं। Haryana Weather

आज 11 जिलों में चलेगी हीटवेव

मौसम विभाग के विशेषज्ञों के अनुसार, आज (रविवार को) महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, मेवात, पलवल, रोहतक, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी और चरखी दादरी जिलों में हीटवेव चलने की संभावना जताई है। विभाग ने लोगों को दोपहर के समय धूप में बाहर निकलने से बचने, पर्याप्त मात्रा में पानी पीने और बुजुर्गों व बच्चों का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी है। Haryana Weather

28 को बदलेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार, आने वाली 28 और 29 मई को हरियाणा के कई जगहों पर पर हल्की बारिश, गरज-चमक और 40 से 50 KMप्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चल सकती हैं। अगले चार दिनों तक तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना है। इसके बाद तापमान में हल्की गिरावट आ सकती है। Haryana Weather

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि लगातार बढ़ती गर्मी के कारण लू और डिहाइड्रेशन का खतरा बढ़ सकता है। ऐसे में लोगों को सतर्क रहने और मौसम विभाग द्वारा जारी एडवाइजरी का पालन करने की जरूरत है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News