निबन्ध प्रतियोगिता में अली असगर बोहरा प्रथम

मोहनलाल सुखाडिया विश्वविद्यालय के लोक प्रशासन विभाग के विल्सोनियन फोरम के तत्वाधान में ‘प्रशासनिक भ्रष्टाचार नियंत्रण में लोकपाल की भूमिका’ विषय पर निबन्ध प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें प्रथम वर्ष स्नातक से स्नातकोत्तर तक के विद्यार्थियों ने भाग लिया।

 | 

इस प्रतियोगिता में प्रथम वर्ष के छात्र अली असगर बोहरा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। उल्लेखनिय बात यह है कि प्रथम स्थान पर रहे अली असगर बोहरा नेत्रहीन हैं एवं प्रतिदिन नियमित अध्ययन हेतु भीण्डर से विश्वविद्यालय आते हैं।

विभागाध्यक्ष डॉ. सुरेन्द्र कटारिया ने बताया कि विजेता को पुरूस्कार स्वरूप नकद राशी एवं प्रमाण पत्र दिया जाएगा।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News