4 दिन बंद रहेंगे सभी बैंक! जल्दी निपटा लें अपने सभी काम, देखें छुट्टियों की लिस्ट
Udaipur Times, Bank Holidays : बैंक ग्राहकों के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। अगर आपको अगले कई दिनों में तक बैंक में कोई भी जरूरी काम है तो यह खबर आपके बहुत रूरी होने वाली है। RBI की छुट्टियों के कैलेंडर के अनुसार, देश के सभी सरकारी और प्राइवेट बैंक अगले दो हफ्तों के भीतर कई दिनों तक बंद रहने वाले हैं।
इन छुट्टियों में महीने का चौथा शनिवार, साप्ताहिक रविवार और मई के अंत में आने वाला एक बड़ा त्योहार शामिल है। SBI, HDFC बैंक और ICICI बैंक समेत देश के सभी बैंकों पर ये छुट्टियां लागू होंगी। Bank Holidays
अगले 2 हफ्तों में कब-कब बंद रहेंगे ?
23 मई (शनिवार): महीने का चौथा शनिवार होने के कारण देशभर में बैंक बंद रहेंगे।
24 मई (रविवार): साप्ताहिक अवकाश। Bank Holidays
27 मई (बुधवार): बकरीद के त्योहार के मौके पर देश के अधिकांश राज्यों में बैंकों में छुट्टी रहेगी।
31 मई (रविवार): महीने का आखिरी दिन और साप्ताहिक अवकाश। Bank Holidays
नोट: 27 मई को बकरीद की छुट्टी अलग-अलग राज्यों में वहां के स्थानीय चांद के दीदार और स्थानीय RBI नोटिफिकेशन के आधार पर बदल सकती है।
शनिवार की छुट्टी का नियम?
RBI के मौजूदा नियमों के मुताबिक, देश के बैंकों में हर महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को पूरी तरह से छुट्टी रहती है। इसके अलावा सभी रविवार को भी बैंक बंद रहते हैं। Bank Holidays
घर बैठे करे ये काम
छुट्टियों के दौरान भी ये डिजिटल और ऑनलाइन बैंकिंग सेवाएं 24 घंटे सामान्य रूप से काम करेगी Bank Holidays
UPI पेमेंट्स, नेट बैंकिंग और मोबाइल बैंकिंग Apps एक्टिव रहेंगे।
ग्राहक NEFT और RTGS के जरिए पैसों का ट्रांसफर कर सकेंगे।
ATM मशीनें चालू रहेंगी
चेकबुक रिक्वेस्ट, अकाउंट मेंटेनेंस और कार्ड ब्लॉक/अनब्लॉक करने जैसी कई सुविधाएं नेट बैंकिंग पर उपलब्ध Bank Holidays
कई बार बैंक इन छुट्टियों के दिनों में अपने डिजिटल सर्वर के मेंटेनेंस का काम करते हैं। ऐसी स्थिति में कुछ घंटों के लिए नेट बैंकिंग ठप हो सकती है।
