24 से 30 अगस्त तक 4 दिन बंद रहेंगे सभी बैंक, देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट ?

 | 
24 से 30 अगस्त तक 4 दिन बंद रहेंगे सभी बैंक, देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट ?

Udaipur Times, Bank Holidays : अगर अगले सप्ताह आपको बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम है तो यह खबर आपके लिए काम की है। 24 से 30 अगस्त 2026 के बीच त्योहारों और साप्ताहिक अवकाश के कारण अलग-अलग राज्यों में बैंक शाखाएं कुल 4 दिन बंद रहेंगी। हालांकि, सभी छुट्टियां पूरे देश में लागू नहीं होंगी और राज्य के हिसाब से बैंक बंद रहने के दिन अलग हो सकते हैं।

25 अगस्त को इन राज्यों में रहेंगे बैंक बंद

मंगलवार, 25 अगस्त को केरल और आंध्र प्रदेश में बैंक शाखाएं मिलाद-उन-नबी/मिलाद-ए-शरीफ और ओणम के कारण बंद रहेंगी। इस दिन इन राज्यों में ब्रांच जाकर बैंकिंग से जुड़ा काम नहीं किया जा सकेगा।

28 अगस्त को रक्षाबंधन की छुट्टी

शुक्रवार, 28 अगस्त को रक्षाबंधन के मौके पर कई राज्यों में बैंक बंद रहेंगे। इनमें गुजरात, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, सिक्किम, राजस्थान, जम्मू-कश्मीर, उत्तर प्रदेश, केरल और हिमाचल प्रदेश समेत कई क्षेत्र शामिल हैं। इसलिए अगर आपको चेक जमा करने, बैंक दस्तावेज या अन्य ब्रांच से जुड़े काम हैं, तो तारीख देखकर ही बैंक जाएं।

30 अगस्त को रहेगी  रविवार की छुट्टी

रविवार, 30 अगस्त को देशभर में बैंक शाखाओं का साप्ताहिक अवकाश रहेगा। यानी इस दिन बैंक ब्रांच बंद रहेंगी।

ऑनलाइन बैंकिंग सेवाएं रहेंगी चालू

बैंक की शाखाएं बंद होने के बावजूद ज्यादातर डिजिटल बैंकिंग सेवाएं जारी रहेंगी। ग्राहक UPI, ATM, मोबाइल बैंकिंग और इंटरनेट बैंकिंग के जरिए पैसे ट्रांसफर करने, बैलेंस चेक करने और कई अन्य काम कर सकेंगे। हालांकि, ब्रांच में होने वाले कुछ जरूरी काम छुट्टी खत्म होने के बाद ही किए जा सकेंगे।

अगले हफ्ते भी कुछ जगह बैंक रहेंगे बंद

31 अगस्त से 6 सितंबर के बीच भी बैंक ग्राहकों को कुछ छुट्टियों का सामना करना पड़ेगा। 4 सितंबर को जन्माष्टमी के चलते कई शहरों में बैंक शाखाएं बंद रहेंगी। इसके बाद 6 सितंबर, रविवार को साप्ताहिक अवकाश रहेगा। इसलिए बैंक जाने से पहले अपने शहर और राज्य की छुट्टी जरूर जांच लें, क्योंकि RBI की छुट्टियां क्षेत्र के अनुसार अलग-अलग होती हैं। जरूरी ब्रांच वाला काम है तो छुट्टी से पहले निपटा लेना बेहतर रहेगा।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News