कल 19 अगस्त को बंद रहेंगे सभी बैंक ! जाने RBI ने क्यों दी छुट्टी ?
Bank Holiday Wednesday 19 August 2026: बैंक ग्राहकों के लिए बड़ी खबर आई है। अगर आप को कल बैंक में जरूरी काम है और आप बैंक जाने का सोच रहे हैं तो यह खबर आपके लिए काम आने वाली है। कल बुधवार को बैंक बंद रहने वाले हैं। अगर आप कल 19 अगस्त को बैंक जाकर अपना काम निपटाने का सोच रहे हैं, तो पहले जान लीजिए कि आपके राज्य में बैंक खुले होंगे या नहीं।
कल 19 अगस्त को क्यों बंद रहेंगे बैंक?
जानकारी के लिए आपको बता दें की कल बुधवार 19 अगस्त को त्रिपुरा राज्य में बैंक बंद रहेंगे। त्रिपुरा में महाराजा बीर बिक्रम किशोर माणिक्य बहादुर की जयंती के कारण बंद रहेंगे सभी सरकारी और प्राइवेट सेक्टर बैंक बंद रहने वाले हैं।
बताया जाता है की त्रिपुरा में महाराजा बीर बिक्रम किशोर माणिक्य बहादुर त्रिपुरा के एक महान राजा थे, जिन्हें आधुनिक त्रिपुरा का निर्माता माना जाता है। उनका जन्म 19 अगस्त 1908 को हुआ था। उन्होंने त्रिपुरा को एक सुंदर और विकसित राज्य बनाने के लिए कई बड़े काम किए। इसके अलावा उन्होंने शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए उन्होंने कॉलेज बनवाए और यात्रा को आसान करने के लिए अगरतला हवाई अड्डे (एयरपोर्ट) का निर्माण कराया।
उन्होंने आदिवासी समाज के लोगों के हक और उनकी जमीनों की रक्षा के लिए मजबूत नियम बनाए। यही वजह है कि आज भी त्रिपुरा के लोग उन्हें बहुत सम्मान से याद करते हैं और हर साल 19 अगस्त को उनकी जयंती मनाते हैं।
देश के बाकी राज्यों में बैंक खुले रहेंगे?
त्रिपुरा के अलावा देश के अन्य सभी राज्यों में बैंक खुले रहेंगे। दुसरे सभी राज्यों के बैंकों में काम सामान्य तरीके से होगा।
