27 सितंबर रविवार को सभी बैंक रहेंगे खुले, 3 दिनों की हड़ताल के चलते सरकार का बड़ा फैसला

 | 
27 सितंबर रविवार को सभी बैंक रहेंगे खुले, 3 दिनों की हड़ताल के चलते सरकार का बड़ा फैसला 

Udaipur Times, New Delhi, Big Decision over Bank Strike : बैंक ग्राहकों और कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। देश के सभी बैंकों में 28 से 30 सितंबर तक 3 दिनों की हड़ताल रहने का ऐलान कर्मचारियों द्वारा किया गया था। इसके चलते वित्त मंत्रालय ने 3 दिन की हड़ताल को देखते हुए रविवार को बैंक खुले रखने का ऐलान कर दिया है। 

जानकारी के मुताबिक सोमवार से होने वाली बैंकों की हड़ताल से वित्त मंत्रालय ने बताया है कि हड़ताल से पहले सभी बैंकों की रविवार की छुट्टिया रद्द कर दी गई  है और बैंक खोलने के निर्देश दे दिए है। 

मिली जानकारी के अनुसार देशभर के सभी सरकारी बैंक SBI, PNB समेत सभी बैंक समेत पब्लिक सेक्‍टर के सभी बैंक खुले रहने वाले है। जानकारी के मुताबिक सभी बैंकों में भी सामान्‍य दिनों की तरह 27 सितंबर रविवार को भी कामकाज जारी रहेगा। Govt Big Decision over Bank Strike

RBI से मिली जानकारी के मुताबिक, ग्राहकों की सुविधा के लिए ये फैसला लिया गया है.

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News