लगातार 6 दिन बंद रहेगी SBI की सभी ब्रांच, देश के करोडों बैंक ग्राहकों के लिए बड़ा अलर्ट !

 | 
लगातार 6 दिन बंद रहेगी SBI की सभी ब्रांच, देश के बैंक करोडों ग्राहकों के लिए बड़ा अलर्ट !

SBI Bank Strike : बैंक ग्राहकों के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक SBI के करोडों ग्राहकों को झटका लगने वाला है। लगातार 6 दिन SBI बैंक बंद रहने वाला है। 

मिली जानकारी के अनुसार, अगर कर्मचारियों की हड़ताल होती है, तो कर्मचारी यूनियन 25 और 26 मई 2026 को बैंक स्ट्राइक करने वाली है। 25 मई को सोमवार और 26 मई को मंगलवार है। उससे पहले 23 मई को चौथे शनिवार और 24 मई को रविवार है और 27 और 28 मई को बैंक बकरीद के कारण कई राज्यों में बंद रहने वाले हैं। ऐसे में SBI बैंक ग्राहकों को लिए बैंक ब्रांच 6 दिन बंद रहेगी। SBI Bank Strike

जानकारी के मुताबिक, SBI कर्मचारी हड़ताल के जरिये कर्मचारियों के अधिकार, बेहतर कामकाजी माहौल और पेंडिंग डिमांड को पूरा करने की मांग कर रहे हैं।

क्यों हैं हड़ताल?

मिली जानकारी के अनुसार, SBI में 25 और 26 मई 2026 को दो दिन की इस हड़ताल का ऐलान ऑल इंडिया स्टेट बैंक ऑफ इंडिया स्टॉफ फेडरेशन (AISBISF) ने किया है। फेडरेशन का कहना है कि कर्मचारियों की समस्याओं को लंबे समय से नजरअंदाज किया जा रहा है। कई समझौतों को सही तरीके से लागू नहीं किया जा रहा। SBI Bank Strike

कई बड़ी मांगें

जानकारी के मुताबिक, फेडरेशन ने बैंक प्रबंधन के सामने 16 मांगें रखी हैं। इनमें नई भर्ती, पेंशन, प्रमोशन और कामकाज की सुविधाओं से जुड़े मुद्दे शामिल हैं। यूनियन का कहना है कि कई सालों से मेसेंजर यानी सहायक स्टाफ की भर्ती बंद है, जिससे यह पद लगभग खत्म होने की स्थिति में पहुंच गया है। SBI Bank Strike

मिली जानकारी के अनुसार, इसके अलावा बैंक शाखाओं में आर्म्ड गार्ड की कमी को लेकर भी चिंता जताई गई है। हाल ही में सूरत की SBI शाखा में हुई लूट की घटना का हवाला देते हुए यूनियन ने सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है। SBI Bank Strike

नाराजगी

जानकारी के मुताबिक, कर्मचारियों ने NPS से जुड़े मुद्दे भी उठाए हैं। उनका कहना है कि उन्हें पेंशन फंड मैनेजर बदलने का विकल्प नहीं मिलता, जबकि दूसरे सरकारी बैंकों में यह सुविधा मौजूद है। इसके अलावा यूनियन ने वेतन असमानता का मुद्दा भी उठाया। SBI Bank Strike मिली जानकारी के अनुसार, उनका कहना है कि अधिकारियों की सैलरी बढ़ाने के लिए अलग से स्पेशल पे दी जा रही है, लेकिन वर्कमेन कर्मचारियों को उसका लाभ नहीं मिल रहा।
 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News