रमज़ान में सर्व,धर्म के जरूरतमंदो को वितरीत की सामग्री
लाइफ प्रोग्रेसिव सोसायटी ने निकटवर्ती महुवाड़ा में आज रमजान के मौके पर जरूरतमन्दों को वस्त्र,खाद्य सामग्री,फल,एव नकद राशि वितरित की। अध्यक्ष डॉ.खलील अगवानी ने बताया की अब तक 100 ज
लाइफ प्रोग्रेसिव सोसायटी ने निकटवर्ती महुवाड़ा में आज रमजान के मौके पर जरूरतमन्दों को वस्त्र,खाद्य सामग्री,फल,एव नकद राशि वितरित की। अध्यक्ष डॉ.खलील अगवानी ने बताया की अब तक 100 जरूरतमन्द महिलाओ, परित्यक्ताओं, विधवा, दिव्यांग एवं गरीबो को सामग्री वितरित की गयी। साथ ही हर धर्म के जरूरतमन्द लोगों को इमदाद बांटी।
उन्होंने बताया की महिलाओं के लिए सरकारी योजनाओं के तहत रोजगार दिलाया जाएगा। इसके लिए अभियान चलाया जाएगा। इस अवसर पर सलीम अगवानी, शाहरूख अगवानी, शबाब बानो, शमीम बानो और साईना बानो मौजूद थे।